गंगा का जल बढ़ा, मुख्य सड़कों पर पहुंचा गंगा का पानी, घाट हुए जलमग्न

अनूपशहर में पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में वर्षा के चलते गंगा नदी में बाढ़ के हालात बन गए हैं। नगर में 24 घंटे में चार फिट जल बढ़ने गया है। गंगा में इस वर्ष का यह सबसे अधिक जल आना माना जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 11:36 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 06:07 AM (IST)
गंगा का जल बढ़ा, मुख्य सड़कों पर पहुंचा गंगा का पानी, घाट हुए जलमग्न
गंगा का जल बढ़ा, मुख्य सड़कों पर पहुंचा गंगा का पानी, घाट हुए जलमग्न

बुलंदशहर, जेएनएन। अनूपशहर में पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में वर्षा के चलते गंगा नदी में बाढ़ के हालात बन गए हैं। नगर में 24 घंटे में चार फिट जल बढ़ने गया है। गंगा में इस वर्ष का यह सबसे अधिक जल आना माना जा रहा है। जिसके कारण गंगा किनारे बसे गांवों के खेतों तक पानी घुस गया है। नगर मे जाह्नवी प्लेट फार्म पर मुख्य सड़क पर जल काफी अंदर घुस आया है।

बुधवार को अनूपशहर नगर व क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में चार फिट जल बढ़ा है। जिससे नगर के अधिकांश घाट डूब गए हैं। नगर के गंगाद्वार, कुंज घाट, जाह्नवी प्लेट फार्म पर सड़क पर जल काफ अंदर आ गया है। स्नान करने वालों को अत्यधिक सावधानी के साथ स्नान कर रहे है। गंगा किनारे बसे दर्जन भर गांवों की ग्राम समाज की भूमि में खेती कर रहे किसानों के खेतों में पानी पहुंचने से पशुओं के चारे का संकट गहराने लगा है।

इस सन्दर्भ में एसडीएम पदम कुमार सिंह का कहना है, कि गंगा किनारे बसे गांवों के लेखपालों को अलर्ट रहकर गांवों की स्थिति पर निगरानी करने तथा किसी भी खतरे की स्थिति में तत्काल आला अधिकारियों को अवगत कराने तथा ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था का निर्देश दिया गया है।

chat bot
आपका साथी