स्वच्छता का संदेश देकर गंगा यात्रा सम्भल रवाना

गंगा किनारे बंसीघाट पर बुधवार की सुबह गंगा यात्रा के रथ को जिले से सम्भल के लिए रवाना करने से पहले सदानीरा का आचमन अतिथियों ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Jan 2020 11:21 PM (IST) Updated:Thu, 30 Jan 2020 01:19 AM (IST)
स्वच्छता का संदेश देकर गंगा यात्रा सम्भल रवाना
स्वच्छता का संदेश देकर गंगा यात्रा सम्भल रवाना

बुलंदशहर, जेएनएन। गंगा किनारे बंसीघाट पर बुधवार की सुबह गंगा यात्रा के रथ को जिले से सम्भल के लिए रवाना करने से पहले सदानीरा का आचमन अतिथियों ने किया। इस दौरान हर-हर गंगे, गंगा मैया की जय के उद्घोष के बीच आमजन ने स्वच्छता और संरक्षण का संकल्प लिया। लोगों ने एक बार फिर फूलों की बरसात कर यात्रा को आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं दीं। करीब दस बजे यात्रा सम्भल के लिए रवाना हो गई।

मंगलवार को उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा की अगुवाई में गंगा यात्रा ने जनपद के स्याना क्षेत्र से अपना सफर गंगा किनारे के गांवों में शुरू किया। यात्रा का रथ औरंगाबाद, जहांगीराबाद से होते हुए सड़क मार्ग से अनूपशहर पहुंचा। कई घंटों की देरी से पहुंची यात्रा के स्वागत के लिए यहां हजारों की भीड़ थी। मस्तराम घाट पर कुछ देर के संबोधन के बाद यात्रा अनूपशहर से सड़क मार्ग से होकर राजघाट पहुंची। यहां गंगा यात्रा दल के सदस्यों ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद यात्रा का सफर नावों में शुरू हुआ और करीब पांच किमी का सफर तय कर यात्रा रात 12 बजे नरौरा के बंसीघाट पर पहुंची। यहां अतिथियों ने गंगा आरती की और जनसभा को भी संबोधित किया। इसके बाद यात्रा में शामिल अतिथियों ने रात्रि विश्राम किया। बुधवार सुबह नरौरा के बंसीघाट पर पंडित अखिलेश शर्मा के आचार्यत्व में गंगा यात्रा दल के समस्त सदस्यों ने मां गंगा का विधि-विधान से पूजन किया। अतिथियों ने गंगा की अविरलता व निर्मलता के लिए जागरूक होकर जनभागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प दिलाया। पूजन के पश्चात मंत्री सुरेश खन्ना, सुरेश राणा, कपिलदेव अग्रवाल, महेश गुप्ता गंगा यात्रा रथ को लेकर सम्भल के लिए रवाना हुए।

chat bot
आपका साथी