बुगरासी जेआइसी में छात्राओं ने की गंगा आरती

जनता इंटर कालेज बुगरासी में गंगे च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। यात्रा मंगलवार को कस्बे में पहुंची। इसके पश्चात यात्रा भगवानपुर के लिए रवाना हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 11:03 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 11:03 PM (IST)
बुगरासी जेआइसी में छात्राओं ने की गंगा आरती
बुगरासी जेआइसी में छात्राओं ने की गंगा आरती

जेएनएन, बुलंदशहर। जनता इंटर कालेज बुगरासी में गंगे च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। यात्रा मंगलवार को कस्बे में पहुंची। इसके पश्चात यात्रा भगवानपुर के लिए रवाना हो गई।

शुक्रताल से नरौरा के लिए गंगे च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा चल रही है। यात्रा मंगलवार को कस्बे में पहुंची। कस्बे के जनता इंटर कालेज में यात्रा का स्वागत करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान स्वामी सहजानंद महाराज ने कहा कि जल, जंगल, जमीन को बचाने पर ही मानव सभ्यता जीवित रहेगी। उन्होंने पालीथीन का प्रयोग नहीं करने का आह्वान किया। स्वामी प्रणवानंद महाराज ने सभी विद्यार्थियों व उपस्थितजनों को पालीथीन के त्याग का संकल्प दिलाते हुए वर्षा के पानी का संरक्षण व प्रत्येक परिवार द्वारा पांच पेड़ लगाने का आह्वान किया। इसके पश्चात यात्रा गंगाघाट भगवानपुर के लिए रवाना हो गई। इस दौरान दीपक यादव, रजनीकांत मिश्रा अतुल अग्रवाल, ओमप्रकाश लोधी फिरोज खान, अनुज शर्मा, अनिल चौहान, राकेश चौहान मौजूद रहे। पूर्व मंत्री को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

बुलंदशहर। सेंट मोमिना स्कूल में पूर्व मंत्री स्व. वीरेंद्र सिरोही की प्रथम पुण्यतिथि पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। सभा में स्कूल चेयरमैन शाह फैजल ने कहा कि पूर्व मंत्री स्व. वीरेंद्र सिरोही के व्यक्तित्व को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। विनय सिरोही ने कहा कि उनके पिता हार से सीख लेकर जीवन में आगे बढ़ते थे। भाजपा नेता डंबर सिंह ने पूर्व मंत्री के आदर्शो पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर स्कूल की शिक्षिकाओं ने भजन प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य सविता सिंह, एनके शर्मा, प्रीति, राजकुमार सिंह, कदीम आलम एडवोकेट, राजकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

एआइएमआइएम ने मनाया स्थापना दिवस

बुलंदशहर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के पदाधिकारियों ने 63वां स्थापना दिवस मनाया। युवा जिलाध्यक्ष इमरान खान ने आदिल नगर कार्यालय पर पार्टी का ध्वजारोहण किया और लड्डुओं का वितरण किया। कार्यकर्ताओं ने गरीब और अनाथ बच्चों को मिठाई खिलाई। इस दौरान डा. वसीम अहमद, अनुज शर्मा, आशीष कुमार, आबिद हुसैन, जितेंद्र कुमार, आरिफ मेवाती, मौ. अर्श, कासिम अब्बासी और इकरामुद्दीन सैफी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी