चार की मौत, 368 मिले नए संक्रमित

जनपद में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के चलते चार की मौत हो गई। वहीं 368 नए लोग संक्रमित मिले हैं। इसके साथ जिले में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ कर 14041 हो गया है। जबकि 390 स्वस्थ हुए हैं। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या भी 2865 हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 11:40 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 11:40 PM (IST)
चार की मौत, 368 मिले नए संक्रमित
चार की मौत, 368 मिले नए संक्रमित

जेएनएन, बुलंदशहर। जनपद में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के चलते चार की मौत हो गई। वहीं 368 नए लोग संक्रमित मिले हैं। इसके साथ जिले में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ कर 14041 हो गया है। जबकि 390 स्वस्थ हुए हैं। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या भी 2865 हो गई है।

कोरोना संक्रमण जनपद में लगातार खतरनाक हो रहा है। जिले में कोरोना संक्रमण से लोगों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले पा रहा है। पिछले 24 घंटे में चार लोगों की मौत हो गई है। शुक्रवार को 368 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।शहर की विभिन्न कालोनियों में 33 संक्रमित मिले हैं। वही सबसे ज्यादा अनूपशहर क्षेत्र में 58 केस मिले हैं। वही डिवाइ में 51, पहासू में 37, लखावटी में 33, जांगीराबाद में 21, खुर्जा में 20, शिकारपुर में 18, सिकंदराबाद में 17, गुलावठी-बीवी नगर में 14-14, दानपुर में 13, अरनियां में 8 और अन्य क्षेत्रों में एक-एक, दो-दो संक्रमित की पुष्टि हुई है। जिससे अब संक्रमितों को आंकड़ा बढ़कर 14041 हो गया है। वहीं 390 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके साथ कोरोना से जंग जीतने वालों की संख्या 11031 हो गई है। अब तक कोरोना संक्रमण से 149 की मौत हो चुकी है। इसमें विभागीय आंकड़ों में 145 दर्ज हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 2865 हो गई है। जिला सर्विलांस अधिकारी व एसीएमओ डा. रोहताश यादव ने बताया कि संक्रमित का आंकड़ा बढ़ने के साथ स्वस्थ होने वाले की संख्या भी बढ़ रही है। कोरोना की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। घर-घर स्क्रैनिग कर देहात क्षेत्रों में भी संक्रमण का पता लगाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी