कोरोना से चार की मौत, 402 मिले नए संक्रमित

जेएनएन बुलंदशहर जनपद में कोरोना से हो रही मौत नहीं थम पा रहीं है। जिले में शनिवार को कोरोना से चार मौत हुई हैं। वहीं 402 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि 289 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में संक्रमित मरीजों का ग्राफ बढ़ कर 17369 हो गया है। एक्टिव मरीजों की संख्या 3451 हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 10:37 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 10:37 PM (IST)
कोरोना से चार की मौत, 402 मिले नए संक्रमित
कोरोना से चार की मौत, 402 मिले नए संक्रमित

जेएनएन, बुलंदशहर : जनपद में कोरोना से हो रही मौत नहीं थम पा रहीं है। जिले में शनिवार को कोरोना से चार मौत हुई हैं। वहीं, 402 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि 289 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में संक्रमित मरीजों का ग्राफ बढ़ कर 17369 हो गया है। एक्टिव मरीजों की संख्या 3451 हो गई। जनपद में कोरोना लगातार कहर बरपा रहा है। कोरोना के चलते लोगों की मौत होने का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से चार लोगों की मौत होने के साथ म्रतकों का आंकड़ा 167 हो गया है। जबकि विभाग के पोर्टल पर मौत की संख्या 163 प्रदर्शित हो रही है। स्वस्थ्य विभाग द्वारा जारी की रिर्पोट के अनुसार शनिवार को शहर की विभिन्न कालोनियों व बुलंदशहर से जुड़े देहात क्षेत्रों मे 109 , सिकंदराबाद में 38, लखावटी में 36, अनूपशहर में 33, खुर्जा में 27, गुलावठी में 23, जहांगीराबाद में 20, शिकारपुर में 18, ऊंचागांव में 15, स्याना में 14, पहासू में 11, धरपा में 9, अरनियां-दानपुर में 8-8, डिबाई बीबीनगर में 7-7 और अन्य क्षेत्रों में एक-एक, दो-दो संक्रमितो समेत 402 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसके बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17369 हो गई है। वहीं 289 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ मरीजों का आंकड़ा भी बढ़कर 13755 हो गया है। इसके अलावा अलीगढ़, गाजियाबाद और हापुड़ में भी जिले के केस रिपोर्ट हुए हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी व एसीएमओ डा. रोहताश यादव ने बताया कि संक्रमित का आंकड़ा बढ़ने के साथ स्वस्थ होने वाले की संख्या भी बढ़ रही है। कोरोना की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। घर-घर स्क्रीनिग कर देहात क्षेत्रों में भी संक्रमण का पता लगाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी