संक्रमण पर भारी आस्था का सैलाब

सावन के पहले सोमवार पर आस्था का सैलाब उमड़ा। जिलेभर के शिवालयों में देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक करने को भक्तों की कतार लगी। भोर से ही शिव भक्तों का रेला शिवालयों की ओर पहुंचने लगा। हर हर महादेव बम भोल बम ओम नम शिवालय के गूंज से शिवालय गूंज उठे। हालांकि भक्तों की भीड़ के आगे कोरोना से बचाव को लेकर व्यवस्था करने के दावे धरे रह गए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 10:38 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 10:38 PM (IST)
संक्रमण पर भारी आस्था का सैलाब
संक्रमण पर भारी आस्था का सैलाब

जेएनएन, बुलंदशहर । सावन के पहले सोमवार पर आस्था का सैलाब उमड़ा। जिलेभर के शिवालयों में देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक करने को भक्तों की कतार लगी। भोर से ही शिव भक्तों का रेला शिवालयों की ओर पहुंचने लगा। हर हर महादेव, बम भोल बम, ओम नम: शिवालय के गूंज से शिवालय गूंज उठे। हालांकि भक्तों की भीड़ के आगे कोरोना से बचाव को लेकर व्यवस्था करने के दावे धरे रह गए।

शिव भक्ति को समर्पित श्रावण मास

श्रावण का पावन मास शिव भक्ति को समर्पित रहता है। सावन का प्रत्येक सोमवार शिव भक्तों के लिए खास रहता है। देवाधिदेव महादेव की आराधना और भक्ति में शिवभक्त लीन रहते हैं और रुद्राभिषेक, जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक करने के लिए शिवालायों में पहुंचते हैं। इस पावन मास में कावंड़ यात्रा का भी विशेष महत्व रहता है। शिवभक्त विभिन्न गंगाघाटों से गंगाजल भरकर लाते हैं। कांधे पर कावंड़ उठाकर पैदल शिवालयों तक यात्रा करते हैं और देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक करते हैं। हालांकि इस बार कोरोना की वजह से कावंड़ यात्रा पर रोक है, लेकिन शिवभक्तों की आस्था संक्रमण पर भारी पड़ रही है। जिलेभर के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे।

यहां शिवालयों में उमड़ी भीड़

सावन के पहले सोमवार पर नगर के साठा स्थित राज राजेश्वर मंदिर, गंगेरुआ स्थित श्री द्वादशमहालिगेश्वर सिद्धमहापीठ, खुर्जा के सिद्धेश्वर महादेव, सिकंदराबाद के प्राचीन झारखेश्वर महादेव मंदिर, अहार के अंबकेश्वर महादेव, गुलावठी, स्याना, अनूपशहर आदि स्थानों पर स्थित शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी। भोर से ही जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक शुरू हो गया। हालांकि कोविड-19 प्रोटोकोल के साथ मंदिरों में जलाभिषेक के दावे किए गए थे, लेकिन अधिकांश शिवालयों में भारी भीड़ के बीच नियमों का उलंघन हुआ।

पुलिस बल रहा तैनात

देवाधिदेव महादेव को अर्पित करने के लिए भांग, धतूरे, बिल्व पत्र आदि की मांग भी बढ़ी रही। शिवालयों के बाहर इनकी खूब ब्रिकी हुई। वहीं, मंदिरों के बाहर सुरक्षा चाक-चौबंद रही। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल भी मंदिरों के आसपास तैनात रहा।

chat bot
आपका साथी