आसमान से बरस रही आग, झुलसाने वाली गर्मी का हो रहा अहसास

तीन दिन पहले हुई बरसात के बाद अब फिर से पारा चढ़ने लगा है। आसमान से अब आग बरसनी शुरू हो गई है। दिन भर तेज धूप खिलने से झुलसाने वाली गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 10:48 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 10:48 PM (IST)
आसमान से बरस रही आग, झुलसाने वाली गर्मी का हो रहा अहसास
आसमान से बरस रही आग, झुलसाने वाली गर्मी का हो रहा अहसास

जेएनएन, बुलंदशहर। तीन दिन पहले हुई बरसात के बाद अब फिर से पारा चढ़ने लगा है। आसमान से अब आग बरसनी शुरू हो गई है। दिन भर तेज धूप खिलने से झुलसाने वाली गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। दो दिन बाद पारा 40 के पार पहुंचने की मौसम विभाग संभावना जता रहा है।

दिन के साथ रात भी हो रही गर्म

दिन के साथ रात में भी सता रही गर्मी करीब तीन दिन पहले मानसून ने असर दिखाया। बादलों की उमड़-घुमड़ के साथ जिले में खंड वर्षा का असर बना रहा। कहीं झमाझम तो कहीं हल्की बरसात हुई। हालांकि दिन में सूर्य देव के दर्शन होने से धूप खिली और गर्मी का भी एहसास हुआ। इसके बाद बरसात नहीं होने से मौसम फिर करवट बदलने लगा। पारा चढ़ने लगा और आद्रता गिरने लगी। अब सूर्यदेव की तपिश बढ़कर झुलसाने लगी है। दिन के साथ रात में गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। अधिकतम तापमान 38 जबकि न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

20 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चलेगी हवा

केवीके के मौसम वैज्ञानिक डा. रामानंद पटेल ने बताया कि बरसात के बाद गिरे पारे में अब फिर उछाल दर्ज हो रहा है। अधिकतम पारा आने वाले दो दिनों में 41 डिग्री तो 30 डिग्री तक सेल्सियस रिकार्ड किए जाने की संभावना रहेगी। दिन में सापेक्षी आद्रता 52 से 47 फीसद जबकि दोपहर के समय सापेक्षी आद्रता 27 से 24 फीसद बने रहने की उम्मीद है। हवा की गति भी अलग-अलग दिनों में 10 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़कर 20 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंचने के आसार रहेंगे। इसी दिशा भी लगातार बदलेगी।

chat bot
आपका साथी