नो एंट्री में घुसने से रोकने पर ट्रैफिक कर्मियों से भिड़ा चालक

जेएनएन बुलंदशहर दनकौर तिराहे पर नो एंट्री में घुसे कैंटर को रोकने पर जमकर हंगामा हुआ। चालक ट्रैफिक कर्मियों से भिड़ गया और अवैध वसूली न देने पर चालान काटने का आरोप लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 11:00 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 11:00 PM (IST)
नो एंट्री में घुसने से रोकने पर ट्रैफिक कर्मियों से भिड़ा चालक
नो एंट्री में घुसने से रोकने पर ट्रैफिक कर्मियों से भिड़ा चालक

जेएनएन, बुलंदशहर :दनकौर तिराहे पर नो एंट्री में घुसे कैंटर को रोकने पर जमकर हंगामा हुआ। चालक ट्रैफिक कर्मियों से भिड़ गया और अवैध वसूली न देने पर चालान काटने का आरोप लगाया।

गौरतलब है कि नगर के जेवर तिराहे से दनकौर तिराहे तक, गुलावठी रोड बाइपास तक सुबह नो से रात नो बजे तक बड़े वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध लगा हुआ है। लेकिन हीलाहवाली व वसूली बढ़ने के कारण दिन भर बड़े वाहन नो एंट्री में गुजरते है। मुख्य तिराहे पर सख्ती रहती है। सोमवार को दनकौर तिराहे पर दादरी चौकी होते हुए कैंटर दनकौर तिराहे से जेवर की ओर जैसे ही पहुंचा तो नो एंट्री में घुसने पर ट्रैफिक कर्मियों ने उसे डंडे के बल पर रोक लिया। जिसका विरोध करते हुए केंटर चालक ने साथी क्लीनर के साथ हंगामा करते पुलिसकर्मियों से भिड़ गया। जिससे मार्ग पर जाम लग गया और भीड़ एकत्र हो गई। चालक से आरोप लगाया कि उससे अवैध वसूली की मांग की गई थी। न देने पर चालान काटने की धमकी दी गई। काफी देर हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कैंटर का नो एंट्री में घुसने पर ई चालान करा उसे रवाना करा ट्रैफिक संचालन सुचारू कराया। ट्रैफिक हेड कांस्टेबल रमेश कुमार का कहना था कि चालक नो एंट्री में अपना वाहन लेकर घुस आया था। जबकि दिन में बड़े वाहनों की एंट्री बंद है।

बुजुर्ग समेत तीन पर धारदार हथियार से हमला

बुलंदशहर: रंजिशन कुछ लोगों ने बुजुर्ग समेत तीन लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना क्षेत्र के मोहल्ला पठानटोला निवासी सलमान पुत्र जलील खां ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मोहल्ले के कुछ लोग पुरानी रंजिश मानते हैं। आरोप है कि वह लोग गली में आकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन लोगों ने सलमान के पिता जलील खां पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। सलमान के भाई हाशिम और चचेरा भाई नाजिम बीच बचाव करने पहुंच गए। आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट की। मारपीट में तीनों घायल हो गए। शोर सुनकर मोहल्ले के अन्य लोग पहुंच गए। जिस पर आरोपित मौके से चले गए। मामले में सलमान की तहरीर पर पुलिस पुलिस ने आरोपित शाकिर, जुबैर, सलमान और वसीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी