दो पक्षों में मारपीट, फरसे भी चले, तीन घायल

खुर्जा में मामूली कहासुनी होने पर दो पक्षों में झगड़ा हो गया और उनके बीच फरसे भी चले। झगड़े में एक पक्ष से महिला समेत लोग घायल हो गए। जिन्हें पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 08:38 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 08:38 PM (IST)
दो पक्षों में मारपीट, फरसे भी चले, तीन घायल
दो पक्षों में मारपीट, फरसे भी चले, तीन घायल

बुलंदशहर, जागरण टीम। खुर्जा में मामूली कहासुनी होने पर दो पक्षों में झगड़ा हो गया और उनके बीच फरसे भी चले। झगड़े में एक पक्ष से महिला समेत लोग घायल हो गए। जिन्हें पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

खुर्जा जंक्शन चौकी क्षेत्र के गांव गंगथला निवासी विजय कुमार ने बताया कि कुछ लोगों से उनकी रविवार शाम कहासुनी हो गई थी। उस समय मामला शांत हो गया। सोमवार को फिर से दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष के लोगों के बीच मारपीट शुरू गई। आरोप है कि कुछ लोगों ने फरसे से हमला कर दिया। झगड़े में एक पक्ष से विजय, अनीता और अजय घायल हो गए। लोगों ने झगड़ा शांत कराया। साथ ही तीनों घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने तीनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाएगी। दुष्कर्म के प्रयास के आरोपित को भेजा जेल

ऊंचागांव। नरसेना क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पूर्व स्कूल में परीक्षा देकर घर लौट रही छात्रा के साथ एक युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। छात्रा के विरोध करने पर आरोपित ने धारदार हथियार से हमला कर छात्रा को घायल कर दिया था। जिसमें एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस से शिकायत करने के बाद आरोपित ने छात्रा के अश्लील फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिए थे। थाना प्रभारी केएल शर्मा ने बताया कि मोनू पुत्र भोमा निवासी गांव इलना थाना औरंगाबाद के खिलाफ छेड़छाड़ व हमले का मुकदमा दर्ज था। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी