केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग

डिबाई में नेशनल हाईवे 509 स्थित केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री का स्टाफ जान बचाने के लिए भाग निकला। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने फायर ब्रिगेड बुलाकर आग बुझाने का प्रयास किया। पुलिस ने फैक्ट्री के दोनों तरफ आधा किलोमीटर क्षेत्र में होटल ढाबे व मकानों को खाली करा दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Feb 2021 12:10 AM (IST) Updated:Fri, 12 Feb 2021 12:10 AM (IST)
केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग
केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग

बुलंदशहर, जेएनएन। डिबाई में नेशनल हाईवे 509 स्थित केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री का स्टाफ जान बचाने के लिए भाग निकला। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने फायर ब्रिगेड बुलाकर आग बुझाने का प्रयास किया। पुलिस ने फैक्ट्री के दोनों तरफ आधा किलोमीटर क्षेत्र में होटल, ढाबे व मकानों को खाली करा दिया है। डिबाई के अलावा, खुर्जा व बुलंदशहर से भी दमकलकर्मियों को बुलाया है।

दिल्ली निवासी दो भाई संजय वाष्र्णेय व पंकज वाष्र्णेय की डिबाई-नरौरा रोड पर देवेश केमिकल फैक्ट्री है। इसमें थिनर का काम होता है। गाजियाबाद के मुरादनगर निवासी पिंटू फैक्ट्री में मैनेजर हैं। गुरुवार रात आठ बजे अचानक फैक्ट्री में आग की लपटें उठीं तो अंदर काम कर रहे मैनेजर, स्टाफ व कर्मचारी जान बचाने के लिए भाग निकले। आसपास इलाकों में भी अफरातफरी मच गई। एसडीएम व सीओ पुलिस व दमकलकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। हाईवे पर दोनों तरफ बैरियर डालकर ट्रैफिक रोक दिया गया। एसएसपी संतोष कुमार सिंह भी पहुंच गए। सीओ वंदना शर्मा ने बताया कि फैक्ट्री मालिक से संपर्क हो गया है लेकिन स्टाफ से संपर्क नहीं हो पा रहा। आग नियंत्रित होने लगी है लेकिन अभी पूरी तरह बुझी नहीं है। बामुश्किल पाया आग पर काबू

डिबाई में एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने मौका मुआयना करने के बाद बताया कि आग पर दमकल विभाग की टीम द्वारा काबू पा लिया गया है। आग लगने से किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं लगा है। जिसका पता लगाया जा रहा है। मौके पर एसडीएम मोनिका सिंह, सीओ वंदना शर्मा, तहसीलदार राजकुमार भाष्कर, कोतवाल दिलीप सिंह, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी दिगविजय सिंह, पूíत निरीक्षक पूनम रानी सहित काफी संख्या में पुलिस बल, दमकल विभाग की टीम व स्वास्थ विभाग की एम्बुलेंस मौके पर मौजूद रही। पुलिस ने आग पर नियंत्रण के बाद यातायात को सुचारू कर दिया। इस दौरान वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

chat bot
आपका साथी