घर में घुस कर महिला पर हमला, चार पर एफआइआर

कोतवाली नगर क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो महिलाओं सहित चार लोगों ने एक मकान में घुस कर महिला पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने चारों पर एफआईआर लिख कर उनकी जांच शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 10:50 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 10:50 PM (IST)
घर में घुस कर महिला पर हमला, चार पर एफआइआर
घर में घुस कर महिला पर हमला, चार पर एफआइआर

जेएनएन, बुलंदशहर। कोतवाली नगर क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो महिलाओं सहित चार लोगों ने एक मकान में घुस कर महिला पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने चारों पर एफआईआर लिख कर उनकी जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला गिरधारी नगर की रहने वाले राजीव की पत्नी चित्रा ने बताया कि पुराने मामले को लेकर उनका अरुण व राकेश के साथ विवाद चल रहा है। उसी खुंदक में दो दिन पहले अरुण, राकेश व उनके साथ राकेश की पत्नी स्वाति तथा माया देवी भी आ गई। आते ही चारों ने उन पर हमला करते हुए मारपीट शुरू कर दी। चारों के हाथ में धारदार हथियार थे और वह हत्या करने के इरादे से आए थे। शोर मचाने पर जब और लोग आए तो चारों हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गए। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि चित्रा की तहरीर पर चारों हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

ससुरालपक्ष के खिलाफ दी दहेज उत्पीड़न की तहरीर

डिबाई। एक विवाहिता ने नगर निवासी अपने ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। नगर के मोहल्ला काजी खेल निवासी एक विवाहिता ने कोतवाली में बताया कि उसकी शादी करीब एक साल पूर्व मोहल्ला काजी खेल निवासी आमिर खान के साथ हुई थी। बताया कि शादी में मिले दहेज से पति सहित ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे तथा अतिरिक्त दहेज के रूप में तीन लाख रुपये की मांग करने लगे। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर पीड़िता के साथ गाली गलौच तथा मारपीट करने लगे तथा उसे तलाक देने व जाने से मारने की धमकी देने लगे। इसी के चलते 16 जून को उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ गाली गलौच करते हुए उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसे चोट आई है। विवाहित ने पति आमिर खान सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मामले की तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।

chat bot
आपका साथी