किसान-नौजवानों पर नजर और विपक्ष पर निशाना

जनसभा को संबोधित करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों और नौजवानों की फिक्र की और विपक्ष पर निशाना साधा। 23 मिनट के भाषण में योगी ने चार बार कांग्रेस बसपा और सपा पर निशाना साधा तो चार बार ही किसानों और नौजवानों की बात की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 08:00 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 08:00 AM (IST)
किसान-नौजवानों पर नजर और विपक्ष पर निशाना
किसान-नौजवानों पर नजर और विपक्ष पर निशाना

बुलंदशहर, जगमोहन शर्मा। जनसभा को संबोधित करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों और नौजवानों की फिक्र की और विपक्ष पर निशाना साधा। 23 मिनट के भाषण में योगी ने चार बार कांग्रेस, बसपा और सपा पर निशाना साधा तो चार बार ही किसानों और नौजवानों की बात की। भ्रष्टाचार और रोजगार का जिक्र करते हुए युवाओं की नब्ज पर हाथ रखा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब गरीब किसानों की भूमि पर कोई गुंडा कब्जा नहीं कर सकता। केंद्र की सरकार भी किसानों के लिए रात-दिन काम कर रही है। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के सपनों की बात करते हुए भी उन्होंने किसानों की नब्ज पर हाथ रखा और सपा, बसपा और कांग्रेस पर चोट की। उन्होंने बागपत के रमाला चीनी मिल के विस्तारीकरण को भी मंच से उठाया। किसान सम्मान निधि के सहारे भी किसानों को खूब साधा। नौजवानों को साधने के लिए उन्होंने कहा कि सपा और बसपा के शासनकाल में नौजवान भर्ती के लिए सड़कों पर पसीना बहाते थे और भर्ती शुरू होते ही नौकरियों पर डाका डाला जाता था। भ्रष्टाचार के चलते युवाओं को भेदभाव से ही नौकरियां मिलती थीं, लेकिन अब पूरी पारदर्शिता के साथ भर्ती हो रही है। योगी ने कहा कि पिछली भर्ती में बागपत के एक ही गांव के 29 युवा भर्ती हुए थे, तो उन्होंने मुझे धन्यवाद दिया था। महिलाओं को याद दिलाई सुरक्षा

मुख्यमंत्री ने उषा सिरोही की जीत मजबूत करने के लिए महिलाओं को भी अपने भाषण में रखा। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों के कार्यकाल में सड़कों पर गुंडे माफिया के डर से बहन-बेटियों का घर से निकलना मुश्किल होता था, लेकिन अब गुंडे जेल पहुंच रहे हैं। हमारी सरकार सुरक्षा के मुद्दे पर कोई भी समझौता नहीं करेगी।

chat bot
आपका साथी