संसद से सड़क तक लड़ेंगे किसानों की लड़ाई : संजय सिंह

नगर के दिल्ली रोड स्थित एक होटल में मंगलवार को आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Feb 2021 11:10 PM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 11:10 PM (IST)
संसद से सड़क तक लड़ेंगे किसानों की लड़ाई : संजय सिंह
संसद से सड़क तक लड़ेंगे किसानों की लड़ाई : संजय सिंह

जेएनएन, बुलंदशहर। नगर के दिल्ली रोड स्थित एक होटल में मंगलवार को आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कृषि कानून सिर्फ उद्योगपति को फायदा पहुंचाने का कानून है।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि कांट्रेक्ट फार्मिंग में किसानों का माल उद्योगपति सस्ते दामों पर खरीद कर इनका भंडारण कर महंगे दामों पर बेचेंगे। केंद्र सरकार ने किसानों के हित में नहीं बल्कि पूंजीपतियों के फायदे के लिए नए कृषि कानून बनाएं हैं। पूंजीपतियों के दबाव में ही सरकार किसानों की मांग नहीं मान रही है। अब सड़कों पर किसानों की लड़ाई को पार्टी लड़ेगी। पार्टी किसानों की लड़ाई को तब तक लड़ेगी जब तक इन काले कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया जाता है। प्रदेश में इसकी शुरुआत क्रांतिधरा मेरठ में बड़ी किसान पंचायत से होगी। किसान पंचायत में पार्टी संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल किसानों से सीधा संवाद करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि हम काले कानूनों का विरोध तब तक किया जाएगा जब तक सरकार द्वारा इन काले कानूनों को वापस नहीं लिया जाएगा। सम्मेलन को सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन संजय गहलोत व प्रदेश प्रभारी वाजिद खान, सूर्यप्रताप सिंह, जिला महासचिव शैलेंद्र लोधी ने भी संबोधित किया। इस दौरान संगीता अहलावत, महाराज सिंह, संजय मित्तल, सौरभ शर्मा, कुलदीप बाल्मीकि, शिवम लोधी, अशोक शर्मा, रविद्र प्रजापति, हुकम सिंह प्रधान,वकील सैफी समेत पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी