बिजली में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

औरंगाबाद में पिछले तीन सप्ताह से बिजली आपूर्ति में भारी कटौती की जा रही है। आपूर्ति कटौती किये जाने के कारण नगर के लघु उद्योग चौपट होने के कगार पर हैं। व्यापारी वर्ग के लोगों का कहना है कि दिन की आपूर्ति में 4 से 6 घंटे तक की कटौती की जा रही है। बिजली आपूर्ति में सुधार न होने पर व्यापारियों और किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 10:58 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 10:58 PM (IST)
बिजली में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
बिजली में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

बुलंदशहर, जेएनएन। औरंगाबाद में पिछले तीन सप्ताह से बिजली आपूर्ति में भारी कटौती की जा रही है। आपूर्ति कटौती किये जाने के कारण नगर के लघु उद्योग चौपट होने के कगार पर हैं। व्यापारी वर्ग के लोगों का कहना है कि दिन की आपूर्ति में 4 से 6 घंटे तक की कटौती की जा रही है। बिजली आपूर्ति में सुधार न होने पर व्यापारियों और किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

मूढ़ीबकापुर बिजलीघर से नगर और ग्रामीण क्षेत्र को दी जाने वाली बिजली आपूर्ति में पिछले तीन सप्ताह से भारी कटौती की जा रही है। आपूर्ति कटौती किये जाने के कारण नगर के लघु उद्योग चौपट होने के कगार पर हैं। नगर के लोगों का कहना है कि सुबह पांच बजे ही आपूर्ति को काट दिया जाता है। सुबह के समय आपूर्ति बंद होने के कारण नगर के लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ता है। दिन के समय बिजली आपूर्ति में 4 से 6 घंटे की कटौती की जा रही है। व्यापारी राजेबाबू अग्रवाल, मनोज गुप्ता ने बताया कि बिजली आपूर्ति के बारे में संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद भी नगर की आपूर्ति में कोई सुधार नहीं किया गया है। ऐसा ही हाल ग्रामीण क्षेत्र का बना हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र में भी दिन की आपूर्ति में भारी कटौती की जा रही है। बिजली आपूर्ति में सुधार न होने पर व्यापारियों एवं किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। जेई राहुल प्रकाश से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

अरविद कुमार बने जिलाध्यक्ष

बुलंदशहर में आत्म निर्भर समाज कल्याण संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. यतेन्द्र कुमार सैन ने अरविन्द ठाकुर को संस्थान का जिला अध्यक्ष मनोनित किया है। डा. यतेन्द्र कुमार सैन ने कहा कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर लोगों का लाभांवित कराना है। हमारी संस्था घर-घर जाकर प्रचार-प्रसार कार्य करेगी। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अरविद कुमार ने कहा कि संस्थान से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ कर लोगों को सरकारी योजनाओं से लाभांवित कराया जाएगा। इस दौरान सोनू पंडित, बच्चन सिंह, हरीश ठाकुर, गोलू ठाकुर आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी