गन्ना क्रय केंद्र शुरू नहीं होने पर किसानों का हंगामा

सिंभावली चीनी मिल द्वारा नगर के गुलावठी मार्ग स्थित तौल केंद्र को नहीं चलाए जाने पर किसानों मिल के कार्यालय पर हंगामा किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 06:17 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 06:17 PM (IST)
गन्ना क्रय केंद्र शुरू नहीं होने पर किसानों का हंगामा
गन्ना क्रय केंद्र शुरू नहीं होने पर किसानों का हंगामा

बुलंदशहर, जेएनएन। सिंभावली चीनी मिल द्वारा नगर के गुलावठी मार्ग स्थित तौल केंद्र को नहीं चलाए जाने पर किसानों मिल के कार्यालय पर हंगामा किया। शीघ्र तौल केंद्र नहीं चलाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

बीबी नगर में गुलावठी मार्ग पर सिंभावली शुगर मिल का तौल केंद्र संख्या 703 स्थापित है। किसानों का आरोप है कि उक्त तौल केंद्र को मिल प्रबंधन ने अभी तक चालू नहीं किया है जबकि अन्य केंद्रों पर 26 अक्टूबर से पर्चियों का आवंटन व तौल शुरू हो चुका है। किसान चेतन राठी का आरोप है कि मिल प्रबंधन उक्त केंद्र को किसी अन्य क्रय केंद्र से संबद्ध करने का साज कर रहा है। सुधीर शर्मा का कहना है कि तौल केंद्र शुरू नहीं होने से गन्ने की कटाई नहीं हो पा रही है, जिससे गेहूं की बुआई पिछड़ रही है। उधर, सिंभावली चीनी मिल के बीबी नगर कार्यालय पर तैनात गन्ना विकास अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि मामले से मिल के अधिकारियों को अवगत करा दिया है। श्रमिकों की अनुपलब्धता के कारण केंद्र चलाने में विलंब हो रहा था। अगले दो दिनों में क्रय केन्द्र चालू करा दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी