गेहूं खरीद को लेकर किसानों का हंगामा-प्रदर्शन, लगाया जाम

जेएनएन बुलंदशहर गांव गंगागढ़ में आरएफसी के गेहूं खरीद केंद्र पर मंगलवार को किसानों का गुस्सा फूट गया। उन्होंने गेहूं खरीद को लेकर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही पहासू-छतारी मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने किसानों को समझाते हुए जाम खुलवाया। जिसके बाद मार्ग पर यातायात सुचारू हो सका। मंगलवार को काफी किसान गांव गंगागढ़ स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर पहुंच गए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Jun 2021 11:50 PM (IST) Updated:Tue, 08 Jun 2021 11:50 PM (IST)
गेहूं खरीद को लेकर किसानों का हंगामा-प्रदर्शन, लगाया जाम
गेहूं खरीद को लेकर किसानों का हंगामा-प्रदर्शन, लगाया जाम

जेएनएन, बुलंदशहर: गांव गंगागढ़ में आरएफसी के गेहूं खरीद केंद्र पर मंगलवार को किसानों का गुस्सा फूट गया। उन्होंने गेहूं खरीद को लेकर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही पहासू-छतारी मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने किसानों को समझाते हुए जाम खुलवाया। जिसके बाद मार्ग पर यातायात सुचारू हो सका।

मंगलवार को काफी किसान गांव गंगागढ़ स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर पहुंच गए। वहां मौजूद कर्मचारियों ने वरदाने की कमी बताकर किसानों का गेहूं खरीदने से इंकार कर दिया। किसानों का आरोप है कि बिचौलियों और राशन डीलरों के गेहूं की खरीद हो रही है, लेकिन किसानों का गेहूं नहीं खरीदा जा रहा है। जिससे गुस्साए किसानों ने पहासू-छतारी मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रालियों को खड़ा कर दिया और जाम लगा दिया। साथ ही जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कुछ ही देर में मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने किसानों से वार्ता की और उन्हें समझाते हुए जाम खुलवाया। जिसके बाद किसानों ने डीएम को भी पत्र भेजा। जिसमें बताया कि कई-कई दिनों से गेहूं क्रय केंद्रों पर पड़े हुए हैं। साथ ही उनके द्वारा 500 रुपये प्रति दिन का किराया भी दिया जा रहा है, लेकिन किसानों को प्रतिदिन गेहूं खरीद का झूठा आश्वासन मिल रहा है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की। इसमें देवीचरन, रघुवीर, जयकिशन, हरवीर, यासीन, गेंदालाल, हरप्रसाद, सुभाष आदि रहे।

....

बोले केंद्र प्रभारी..

किसानों द्वारा लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। गेहूं खरीद में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। हर किसान का गेहूं खरीदा जा रहा है।

-अश्वनी कुमार, प्रभारी आरएफसी खरीद केंद्र, गंगागढ़।

chat bot
आपका साथी