बैठक में किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा

अरनिया में भाकियू किसान शक्ति के कार्यकर्ताओं ने बैठक आयोजित की और किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की। साथ ही संगठन का विस्तार भी किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 11:54 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 11:54 PM (IST)
बैठक में किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा
बैठक में किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा

बुलंदशहर, जेएनएन। अरनिया में भाकियू किसान शक्ति के कार्यकर्ताओं ने बैठक आयोजित की और किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की। साथ ही संगठन का विस्तार भी किया गया।

सोमवार शाम को क्षेत्र के गांव लखनबाड़ा में भारतीय किसान यूनियन किसान शक्ति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों की क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। साथ ही उनका समाधान कराने के लिए रणनीति बनाई गई। जिसके बाद संगठन का विस्तार किया गया। जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिट्टी गौड़ व राष्ट्रीय संगठन मंत्री उमाशंकर प्रधान ने राजकुमार सिंह को ब्लाक संरक्षक, हरिओम राघव को जिला प्रमुख महासचिव, विजेंद्र सिंह को जिला उपाध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह को ब्लाक महासचिव, संजय सिंह को तहसील महासचिव, प्रदीप कुमार को ग्राम अध्यक्ष मनोनित किया गया। इसमें रवि राघव, प्रेम शर्मा, दक्ष गौड़ आदि रहे। किसान मेले में किसानों की समस्याओं का हुआ निस्तारण

स्याना। नगर के गन्ना समिति परिसर में चल रहे दस दिवसीय किसान मेले में अपनी समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए सोमवार को किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। गन्ना समिति सचिव राजवीर सिंह ने बताया कि किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए दस दिवसीय किसान मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें किसानों की समस्याओं का निस्तारण व आपत्तियों का समाधान किया जा रहा है। वहीं आगामी पेराई सत्र में किसानों को गन्ना डालने के लिए परिचितों का आवंटन आनलाइन करने की जानकारी भी दी जा रही है। समिति सचिव ने बताया कि समिति के अंर्तगत 168 ग्रामों के 37790 किसान, 18335 हेक्टेयर क्षेत्र फल भूमि पर गन्ने की खेती कर रहे है। किसानों का गन्ना खरीदने के लिए अनामिका चीनी मिल ने 26, सिभावली शुगर मिल ने 18, चंदनपुर ने 9, साबितगढ़ मिल ने 6 व ब्रजनाथपुर चीनी मिल ने क्षेत्र में 3 गन्ना क्रय केंद्र स्थापित किए है। वहीं समिति व गन्ना मिल कर्मचारी मेले में किसानों की सभी समस्याओं का निस्तारण कर रहे है।

chat bot
आपका साथी