समस्याओं को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन

भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में किसानों ने पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडे़कर के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व किसानों को कलक्ट्रेट गेट पर पुलिस ने रोक दिया और प्रदर्शन करने के लिए इंकार कर दिया। किसानों का एक समूह सिटी मजिस्ट्रेट से मिला।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 11:16 PM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 06:05 AM (IST)
समस्याओं को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन
समस्याओं को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन

बुलंदशहर, जेएनएन। भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में किसानों ने पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडे़कर के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व किसानों को कलक्ट्रेट गेट पर पुलिस ने रोक दिया और प्रदर्शन करने के लिए इंकार कर दिया। किसानों का एक समूह सिटी मजिस्ट्रेट से मिला।

भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष महेशचंद लोधी ने ज्ञापन में बताया कि पराली जलाने के नाम पर किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और वसूली की जा रही है। बताया कि किसान मात्र गन्ने की पत्ती जला रहा है इससे खेत की पैदावार क्षमता बढ़ती है। किसान वनस्पति और खेतीबाड़ी कर प्रकृति को हराभरा करता है और कृषि विभाग किसानों को प्रदूषण का जनक बता रहा है। बताया कि जिला प्रशासन अपने अधिकारियों के एयरकंडीशन बंद कराए और धुआं उगलने वाली फैक्ट्रियों को बंद कराए जो प्रदूषण के जनक हैं। चेतावनी दी कि प्रदूषण के चलते यदि किसानों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो मजबूरन किसानों को सड़कों पर उतरना पड़ेगा। इस मौके पर पुष्पेंद्र त्यागी, विजय गुप्ता, अनुराग त्यागी, लाल सिंह तोमर, कृष्ण तेवतिया, शलभ तोमर, लोकेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी