किसान व जवान खुशहाल, विपक्ष परेशान : सिद्धार्थ नाथ सिंह

प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद किसान और जवान खुशहाल हैं लेकिन सत्ता नहीं मिलने से विपक्ष परेशान है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 11:54 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 11:54 PM (IST)
किसान व जवान खुशहाल, विपक्ष परेशान : सिद्धार्थ नाथ सिंह
किसान व जवान खुशहाल, विपक्ष परेशान : सिद्धार्थ नाथ सिंह

बुलंदशहर, जेएनएन। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद किसान और जवान खुशहाल हैं लेकिन सत्ता नहीं मिलने से विपक्ष परेशान है। सपा-बसपा ने उत्तर प्रदेश को बीमारू प्रदेश बना दिया था लेकिन योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश को विकसित प्रदेश बनाया है यह बाते कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने प्रबुद्ध सम्मेलन में कही।

नुमाइश मैदान स्थित निकुंज हाल में सोमवार को भाजपा ने सदर विधान सभा का प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि लघु एवं खादी ग्रामोद्योग कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सपा-बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इनकी सरकारों ने प्रदेश को बीमारू प्रदेश बना दिया था। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने साढ़े चार साल में प्रदेश को विकसित बनाया है। बसपा सरकार ने प्रदेश की 119 चीनी मिल बेचकर किसानों के साथ छल किया था। योगी आदित्यनाथ सरकार ने सभी चीनी मिलों को फिर संचालित किया। प्रदेश में बाहुबली अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी जो लोगों की जमीनों पर कब्जा करते थे। योगी सरकार ने उन बाहुबलियों की संपत्ति पर बुलडोजर चलाया है। भाजपा सरकार से पहले प्रदेश से सिर्फ 85 हजार का माल निर्यात होता था आज प्रदेश से 1.81 हजार करोड़ का माल निर्यात होता है। भाजपा ने तिलक और टोपी देखे बिना अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को लाभ पहुंचाया है। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिसोदिया व सदर विधायक उषा सिरोही ने कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ का बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान जिला मंत्री अजय त्यागी, डीके शर्मा, मुंशीलाल गौतम, समेत अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

ओवैसी पर कसा तंज

दक्षिण भारत से आकर ओवैसी यूपी में दर-दर भटक रहे हैं। बाहुबली की पत्नी से मिलने गए जब बाहुबली अतीक अहमद से जेल में नहीं मिलने दिया तो कहा मुसलमानों को कोई आवास नहीं मिला। भाजपा ने बिना तिलक और टोपी देखे प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास दिए हैं। ओवैसी तुष्टीकरण की राजनीति करना चाहते हैं जो उत्तर प्रदेश में नहीं चलने वाली।

यूपी के 100 किमी क्षेत्र को मिलेगी एनसीआर की सुविधा

बुलंदशहर-दिल्ली के नजदीक है लेकिन पिछली सरकारों ने दिल्ली का लाभ यहां तक नहीं पहुंचाया। यूपी के 100 किमी क्षेत्र को एनसीआर की सुविधा मिलेगी। जेवर क्षेत्र में बनने वाले लाजेस्टिक पार्क का सीधा फायदा बुलंदशहर को होगा।

chat bot
आपका साथी