फैक्ट्री श्रमिक की मौत, दो बाइक सवार समेत पांच घायल

औद्योगिक क्षेत्र में साइकिल सवार फैक्ट्री कर्मी की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। वहीं हाईवे स्थित बाइपास पर दो बाइकों की भिडंत में पांच युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पुलिस ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 12:00 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 12:00 AM (IST)
फैक्ट्री श्रमिक की मौत, दो बाइक सवार समेत पांच घायल
फैक्ट्री श्रमिक की मौत, दो बाइक सवार समेत पांच घायल

बुलंदशहर, जेएनएन। औद्योगिक क्षेत्र में साइकिल सवार फैक्ट्री कर्मी की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। वहीं हाईवे स्थित बाइपास पर दो बाइकों की भिडंत में पांच युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पुलिस ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रविवार की शाम औद्योगिक क्षेत्र चार नंबर रोड पर फैक्ट्री से लौट रहे साइकिल सवार कर्मी को तेज रफ्तार रोडवेज ने टक्कर मार दी थी। जिसमें साइकिल सवार घायल हो गया था। जिससे उपचार के लिए पुलिस ने स्थानीय राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। बाद में घायल की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। देर रात पुलिस द्वारा सोशल ग्रुप पर मृतक की फोटो वायरल की। इसके बाद मृतक की शिनाख्त हुई। औद्योगिक क्षेत्र चौकी प्रभारी शिवम कुमार ने बताया कि मृतक कुंवरपाल पुत्र ओमप्रकाश मूल रूप से आहार थाना क्षेत्र के गांव सियाली निवासी था। जो औद्योगिक क्षेत्र स्थित किसी कंपनी में कार्य करता था और पास ही कालोनी में किराये पर रहता था। मृतक के पुत्र शिवकुमार ने शिनाख्त के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उधर, सोमवार की सुबह बाइपास पर दो बाइकों में आमने सामने की भिडंत हो गई। जिसमें एक बाइक पर दो व दूसरी बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए। हादसे में दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक सवार पांच युवक घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया। जिसमें शिकारपुर निवासी आजम व दूसरी बाइक सवार सांवली सिकंदराबाद निवासी अभिषेक पुत्र श्याम को गंभीर चोट आने पर उपचार को भर्ती कराया गया। शिकारपुर थाना कस्बा निवासी आजम पुत्र हनीफ ने बताया कि वह अपने साथी विपिन के साथ बाइक से दिल्ली जा रहा था। सिकंदराबाद बाइपास स्थित भटपुरा पेट्रोल पंप के पास रांग साइड आ रही बाइक तेज गति के चलते उसकी बाइक से भिड़ गई। जिस पर तीन युवक सवार थे। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।

chat bot
आपका साथी