चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान व परिवार पर हमला, तीन घायल

सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव काला नगला में चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान व उसके परिवार पर दबंगों ने हमला कर दिया। जिसमें पूर्व प्रधान व परिवार के तीन लोग घायल हो गए। पूर्व प्रधान ने वर्तमान प्रधान व उसके पक्ष के लोगो के खिलाफ तहरीर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 11:12 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 11:12 PM (IST)
चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान व परिवार पर हमला, तीन घायल
चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान व परिवार पर हमला, तीन घायल

जेएनएन, बुलंदशहर। सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव काला नगला में चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान व उसके परिवार पर दबंगों ने हमला कर दिया। जिसमें पूर्व प्रधान व परिवार के तीन लोग घायल हो गए। पूर्व प्रधान ने वर्तमान प्रधान व उसके पक्ष के लोगो के खिलाफ तहरीर दी है।

गांव काला नगला निवासी पूर्व प्रधान अनुज यादव ने बताया कि वर्तमान प्रधान पक्ष के लोग आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद करते है। सोमवार की शाम उनका पुत्र हर्ष व नौकर ईख में पानी लगाने को ट्यूबवेल पर गए थे। रास्ते मे की पड़ने वाले वर्तमान प्रधान पक्ष के घर के आगे कुछ लोगों ने बिना वजह अभद्रता कर दी। जिसका घर आकर सूचना पुत्र ने दी। उन्होंने अपने पुत्र को शांत कर दिया। रात्रि नौ बजे वह खुद खेतों की ओर जा रहे थे तभी दूसरे पक्ष के दर्जन भर लोगों ने घेर लिया और मारपीट कर हमला कर दिया। कुछ लोगों ने उन्हें बचाया। सूचना पर पुलिस उनके घर से कुछ दूर घेर पर जानकारी लेने पहुंची। तभी आरोपितों ने घर पर हमला कर दिया। पुलिस व वह घर की ओर दौंड़े। यहा पुलिस के सामने की घर मे मारपीट व उन पर डंडों से हमला किया। पुलिस बल के घेरे जाने पर आरोपित गाड़़ी छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने एक को हिरासत में लिया। जबकि हमले में पूर्व प्रधान अनुज, उनकी पत्नी अंतरेश व बेटी शिवानी घायल हो गए। पीड़ित ने वर्तमान प्रधान व उसके पक्ष के 16 लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली निरीक्षक जयकरण सिंह ने बताया कि दूसरे पक्ष से भी तहरीर मिली। मामले की जांच की जा रही है। गाड़़ी को कब्जे में लिया गया है।

chat bot
आपका साथी