शहीदों की शहादत पर सभी को करना चाहिए गर्व
सिद्धाश्रम श्री मोहन कुटी न्यास में गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें विष्णु चैतन्य वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों ने आहूतियां समर्पित कर शहीदों की शांति और सदगति की कामना की।
जेएनएन, बुलंदशहर। सिद्धाश्रम श्री मोहन कुटी न्यास में गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें विष्णु चैतन्य वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों ने आहूतियां समर्पित कर शहीदों की शांति और सदगति की कामना की।
इस दौरान व्यवस्थापक अशोक कुमार गर्ग युग प्रहरी ने बताया कि मातृभूमि की रक्षा करते हुए देश जवानों ने प्राण न्यौछावर कर दिए। शहीद जवानों के परिवारों के लिए परम पिता परमात्मा से प्रार्थना की गई। गायत्री महायज्ञ आयोजित करके कामना की गई कि उनके स्वजनों को ईश्वर धैर्य और हिम्मत प्रदान करें। बताया कि सीमा पर तैनात जवानों की वजह से ही देशवासी सुरक्षित हैं। उनकी शहादत पर सभी को गर्व करना चाहिए। इस दौरान प्रांगण में शहीदों के नाम पौधारोपण भी किया गया।
-----------------
पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पश्चिम प्रदेश उपाध्यक्ष बने महिपाल लोधी, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
जहांगीराबाद नगर के मोहल्ला मेमरान निवासी महीपाल लोधी क़ो भाजपा पिछड़ा वर्ग में बढ़ी जिम्मेदारी मिलने से भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुंच बधाई दी।
नगर के भाजपा नेता महिपाल लोधी को संगठन में पश्चिम क्षेत्र उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा बनाए जाने पर सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की वहीं पूर्व में महिपाल लोधी पिछड़ा वर्ग में प्रदेश मंत्री भी रहे हैं। महीपाल लोधी ने कहा की पार्टी व उच्च पदाधिकारियों ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी हैं, उसे कर्तव्य व पूरी निष्ठा से निभाउंगा। उन्होंने कहा की सभी कार्यकर्ता एक जुट होकर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करें। भाजपा नगर अध्यक्ष रामपाल लोधी ने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर उनके आवास पर स्वागत किया।