देश का हर क्षेत्र बनेगा आत्मनिर्भर : प्रभारी मंत्री

आत्मनिर्भर भारत अभियान से देश का प्रत्येक क्षेत्र आत्मनिर्भर बनकर देश को प्रगति के रास्ते पर ले जाएगा। लॉकडाउन में पटरी से उतरे व्यापार को पुन खड़ा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आत्मनिर्भर भारत अभियान कारगर साबित होगा। आत्मनिर्भर भारत से स्वदेशी वस्तुओं का मान-सम्मान के साथ छोटे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। यह बातें जिले के प्रभारी मंत्री एवं परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने वर्चुअल प्रेसवार्ता के दौरान कहीं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 11:41 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 06:04 AM (IST)
देश का हर क्षेत्र बनेगा आत्मनिर्भर : प्रभारी मंत्री
देश का हर क्षेत्र बनेगा आत्मनिर्भर : प्रभारी मंत्री

बुलंदशहर, जेएनएन। आत्मनिर्भर भारत अभियान से देश का प्रत्येक क्षेत्र आत्मनिर्भर बनकर देश को प्रगति के रास्ते पर ले जाएगा। लॉकडाउन में पटरी से उतरे व्यापार को पुन: खड़ा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आत्मनिर्भर भारत अभियान कारगर साबित होगा। आत्मनिर्भर भारत से स्वदेशी वस्तुओं का मान-सम्मान के साथ छोटे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। यह बातें जिले के प्रभारी मंत्री एवं परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने वर्चुअल प्रेसवार्ता के दौरान कहीं।

भाजपा जिला कार्यालय पर जिले के प्रभारी मंत्री एवं परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने वर्चुअल प्रेसवार्ता कर आत्मनिर्भर भारत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में विदेशों से सभी सामान का आयात बंद हो गया था। स्वदेशी वस्तुओं की सप्लाई से ही आवश्यकताओं की पूर्ति हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के हर व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरूआत कर लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की तरफ कदम बढ़ाया है। देश को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए लोकल फोर वोकल पर बल दिया जा रहा है। कोरोना काल में प्रवासी कामगार व गरीबों को निश्शुल्क राशन का वितरण किया गया। उज्जवला गैस योजना के तहत तीन माह तक निश्शुल्क गैस सिलेंडर दिया गया। महिलाओं के जनधन खातों में पांच सौ रुपये की तीन किस्त दी गई। सरकार नवंबर तक निश्शुल्क राशन का वितरण कराएगी। सूक्ष्म और लघु उद्योगों को बढ़ाया देने के लिए उद्यमियों को लोन दिलाने में गारंटी दी है। एमएसएमई के माध्यम से सरकार ने 16 योजना संचालित कर लोगों को आत्मनिर्भर बनाने और देश में स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने की योजना बनाई हैं। किसान अब अपनी फसल किसी भी प्रदेश में बेचेने के अध्यादेश को सरकार ने मंजूरी दे दी है। 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज से जहां देश आत्म निर्भर बनेगा वहीं 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था का लक्ष्य भी हासिल होगा। प्रेसवार्ता की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया व संचलान जिला मीडिया प्रभारी संजय माहेश्वरी ने किया। इस दौरान जिला महामंत्री संजय गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रधान, रामकिशन लोधी, इंद्र मोहन लोधी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी