घर में घुसकर मारपीट, 13 के खिलाफ मुकदमा

घर में घुसकर कुछ लोगों ने परिवार पांच लोगों को पीटकर घायल कर दिया। ग्रामीणों के दखल के बाद झगड़ा शांत हो सका। साथ ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मामले में पुलिस ने 13 आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 09:58 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 09:58 PM (IST)
घर में घुसकर मारपीट, 13 के खिलाफ मुकदमा
घर में घुसकर मारपीट, 13 के खिलाफ मुकदमा

जेएनएन, बुलंदशहर। घर में घुसकर कुछ लोगों ने परिवार पांच लोगों को पीटकर घायल कर दिया। ग्रामीणों के दखल के बाद झगड़ा शांत हो सका। साथ ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मामले में पुलिस ने 13 आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया है।

थाना क्षेत्र के गांव परौरी निवासी नरेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार शाम वह अपने घर के बाहर नहा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां पहुंच गए। जिन्होंने आते ही गाली-गलौज और मारपीट करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं वह घर में घुस गए। जिसके बाद उन्होंने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। विरोध करने पर आरोपितों ने परिवार के पांच सदस्यों के साथ मारपीट की। झगड़े में पीड़ित पक्ष से नरेंद्र, वेदप्रकाश, भगत सिंह, वीरवती और राधेलाल घायल हो गए। शोरशराबा सुनकर गांव के कुछ लोग वहां आ गए। जिनके बाद झगड़ा शांत हो सका और आरोपित वहां से भाग गए। जिसके बाद घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। उधर मामले में पीड़ित ने आरोपितों से जान का खतरा जताया है। साथ ही पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। सीओ खुर्जा सुरेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित धमेंद्र, कौशल, रामकुमार, प्रदीप, राजा, विपिन, गौरव, मोहित, करन सिंह समेत 13 आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

छेड़छाड़ का आरोपित गिरफ्तार

अहमदगढ़ : थाना पुलिस ने डेढ़ माह पहले किशोरी को छेड़छाड़ के आरोप में क्षेत्र के गांव कनहैरा निवासी नामजद आरोपित मुमताज पुत्र सूखे खा को मंगलवार सुबह अहमदगढ़- पहासू तिराहे से गिरफ्तार कर उसका चालान किया है। थाना डिबाई क्षेत्र के गांव दौलतपुर खुर्द निवासी पीड़िता ने उसके खिलाफ नामजद मुकदमा थाना अहमदगढ़ में दर्ज कराया था।

chat bot
आपका साथी