जिला अस्पताल के हेल्प डेस्क से गायब मिला कर्मचारी

डीएम रविद्र कुमार ने सोमवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में जिला अस्पताल में बनी हेल्प डेस्क का कर्मचारी गायब मिला। डीएम ने गायब कर्मचारी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। साथ ही साफ-सफाई और व्यवस्थाएं दुरस्त करने को कहा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 11:34 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 11:34 PM (IST)
जिला अस्पताल के हेल्प डेस्क से गायब मिला कर्मचारी
जिला अस्पताल के हेल्प डेस्क से गायब मिला कर्मचारी

जेएनएन, बुलंदशहर: डीएम रविद्र कुमार ने सोमवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में जिला अस्पताल में बनी हेल्प डेस्क का कर्मचारी गायब मिला। डीएम ने गायब कर्मचारी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। साथ ही साफ-सफाई और व्यवस्थाएं दुरस्त करने को कहा।

सुबह करीब साढ़े दस बजे डीएम जिला अस्पताल पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने ओपीडी को चेक किया। इसके बाद आपातकालीन कक्ष को चेक किया। मरीजों को मिल रहे उपचार की उन्होंने कर्मचारियों, डाक्टर और मरीजों से जानकारी ली। निरीक्षण करने तक 16 मरीजों को उपचार दिया गया था। निरीक्षण में प्रभारी चिकित्सक और अधीनस्थ स्टाफ उपस्थित मिला। ओपीडी के बाहर हेल्प डेस्क पर तैनात परवेज नाम का कर्मचारी गायब मिला। डीएम ने सभी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। उन्होंने ओपीडी कक्ष के प्रवेश द्वार पर स्थापित कोविड हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते हुए मरीजों की थर्मल स्कैनिग जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही संदिग्ध पाए जाने पर पंजिका में नाम, मोबाइल नंबर समेत विवरण दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही कोविड की हेल्प डेस्क और कंट्रोल रूम पर नियमित सतर्कता के साथ काम करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डा. भवतोष शंखधर भी मौजूद रहे।

जिले में नाइट क‌र्फ्यू की जरूरत नहीं

कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए केंद्र और प्रदेश की सरकारें नाइट क‌र्फ्यू पर विचार कर रही हैं। इसको लेकर लोगों में बैचेनी की स्थिति है लेकिन बुलंदशहरवासियों को परेशान होने की जरुरत नहीं है क्योंकि यहां कोरोना नियंत्रण में है। इसलिए यहां फिलहाल नाइट क‌र्फ्यू लगने वाला नहीं है। डीएम रविद्र कुमार का कहना है कि मंडल ही नहीं प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में बुलंदशहर की स्थिति बहुत बेहतर है। यहां केस भी कम संख्या में निकल रहे हैं और एक्टिव केस भी कम है। बार्डर पर भी टीमें जांच कर रही हैं। फिलहाल यहां नाइट क‌र्फ्यू की कोई तैयारी नहीं है।

chat bot
आपका साथी