संगठन को मजबूत करने पर जोर

शहर के मोहल्ला देवीपुरा स्थित शास्त्री पार्क में सोमवार को उद्योग व्यापार मंडल की बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 08:12 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 08:12 PM (IST)
संगठन को मजबूत करने पर जोर
संगठन को मजबूत करने पर जोर

बुलंदशहर, जेएनएन। शहर के मोहल्ला देवीपुरा स्थित शास्त्री पार्क में सोमवार को उद्योग व्यापार मंडल की बैठक हुई। इसमें संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि संगठन जिलाध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों का शोषण हो रहा है। व्यापारियों को लामबंद होना होगा। किसी भी व्यापारी का शोषण बर्दास्त नहीं किया जाएगा। संगठन की मजबूती के लिए मंडल इकाई का गठन किया जा रहा है। इसमें शास्त्री पार्क रोड उद्योग व्यापार मंडल की इकाई का गठन किया गया। इसमें पप्पू सैनी को अध्यक्ष, रोहताश लोधी को महामंत्री, संजय सिघल को कोषाध्यक्ष और सैनी समाज के युवा नेता धर्मवीर सैनी को मीडिया प्रभारी बनाया गया। रिकू लाला, संजय कुमार चंद्रेश, आशू सक्सेना, अमित कुमार, राधेलाल और सतीश सैनी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी