संगठन की मजबूती और एकता पर दिया जोर

खुर्जा में समता सैनिक दल की बैठक में संगठन की मजबूती और एकता पर जोर दिया गया। साथ ही संगठन का विस्तार किया और कई लोगों को मनोनित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 11:02 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 11:02 PM (IST)
संगठन की मजबूती और एकता पर दिया जोर
संगठन की मजबूती और एकता पर दिया जोर

जेएनएन, बुलंदशहर। खुर्जा में समता सैनिक दल की बैठक में संगठन की मजबूती और एकता पर जोर दिया गया। साथ ही संगठन का विस्तार किया और कई लोगों को मनोनित किया गया। रविवार को बुध विहार कालोनी में समता सैनिक दल की बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे और संगठन का विस्तार किया। जिसमें डा. एसएस भारती को जिला कोषाध्यक्ष, रामवीर सिंह गौतम को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनीष गौतम व महेशचंद्र शर्मा को जिला सचिव मनोनित किया गया। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह की 24 तारीख को बैठक होगी। साथ ही कहा कि एकता बेहद जरूरी है। हर किसी को एक साथ रहना चाहिए और कदम से कदम मिलाकर चलना चाहिए। बैठक में राजपाल सिंह, प्यारेलाल, सुरेशचंद, मनीष कुमार, प्रेमपाल सिंह, राजेंद्र कुमार, सचिन कुमार, अशोक कुमार, सचिन आदि रहे।

महंगाई के विरोध में भाकियू अंबावता ने किया धरना प्रदर्शन

गुलावठी : देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में भाकियू अंबावता ने शहीद स्मारक पर धरना प्रदर्शन करते हुए केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को जमकर कोसा। साथ ही मेरठ बुलंदशहर हाईवे पर सांकेतिक जाम लगाकर काले कानून का विरोध जताया। प्रदेश महासचिव पवन तेवतिया ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों को बर्बाद करनी पर तुली हुई है। महंगाई चरम पर है जिससे देश व प्रदेश की जनता त्रस्त है। जिलाध्यक्ष बिन्नू अधाना ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानून किसान विरोधी है। धरने को प्रदेश सचिव ब्रह्म सिंह, नगर अध्यक्ष राहुल अग्रवाल, अशोक भाटी, सुधीर तेवतिया, इस्लाम गाजी, सलीम शेख आदि ने भी संबोधित करते हुए सरकार को जमकर कोसा। इसके बाद हाईवे पर सांकेतिक रूप से जाम लगाकर तीनों काले कानून का विरोध जताया। बाद में संगठन के पदाधिकारियों ने शहीद स्मारक में पौधारोपण किया।

chat bot
आपका साथी