छिपकली गिरी सब्जी खाने से आठ लोग बेहोश

छिपकली गिरी सब्जी के सेवन से कोल्हू संचालक सहित आठ लोग बेहोश हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 11:24 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 11:24 PM (IST)
छिपकली गिरी सब्जी खाने से आठ लोग बेहोश
छिपकली गिरी सब्जी खाने से आठ लोग बेहोश

जेएनएन, बुलंदशहर। छिपकली गिरी सब्जी के सेवन से कोल्हू संचालक सहित आठ लोग बेहोश हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

गांव कनकपुर निवासी महावीर बंचावली के निकट जंगल में गन्ना कोल्हू चलाते हैं। कोल्हू पर सोनू व नौरंग निवासीगण पहासू के साथ जनपद बदायूं के गांव राजारामपुर निवासी अमरपाल, सत्यवीर, उमेश व नेत्रपाल मजदूरी करते हैं। सोमवार देर रात महावीर और सभी मजदूर खाना खाने के बाद कोल्हू परिसर में ही सो गए।

मंगलवार सुबह पास में स्थित दूसरे गन्ना कोल्हू के मजदूर मौके पर पहुंचे तो आठ लोगों को अचेत पड़े देखा। पुलिस ने सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस चौकी इंचार्ज संदीप तोमर के मुताबिक, जांच-पड़ताल में पता चला कि सोमवार देर रात्रि खाना बनाते समय सब्जी में छिपकली गिर गई थी। अंधेरा होने के चलते लोग इसे नहीं देख पाए और सब्जी का सेवन कर लिया। इसी के प्रभाव से सभी बेहोश हो गए। जांच में नहीं मिला एक भी संक्रमित

जिलेवासियों के लिए मंगलवार का दिन बेहतर रहा। कोरोना जांच को लिए गए दो हजार सैंपल में एक भी व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।

साथ ही एक भी मरीज स्वस्थ्य नहीं हुआ। जिले में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 12 है, जिनका उपचार चल रहा है। कोरोना की चपेट में अब तक 6271 लोग आ चुके हैं।

जिला सर्विलांस अधिकारी डा. रोहतास यादव ने बताया कि, मंगलवार को हुई कोरोना की दो हजार जांच में एक भी रिपोर्ट पोजिटिव नहीं आई और न ही एक भी मरीज स्वस्थ्य हुआ। इसलिए एक्टिव मरीजों की संख्या 12 ही रही। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 6271 हो गई है जबकि अब तक 6171 मरीज स्वस्थ्य होकर अपनों के बीच पहुंच चुके हैं। कोरोना से अब तक 94 मरीजों की मौत हो चुकी है।

chat bot
आपका साथी