मोतिया बिद आपरेशन नहीं होने से अंधता नियंत्रण पर ग्रहण

जेएनएन बुलंदशहर राष्ट्रीय अंधता नियंत्रण कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से जनपद में दम तोड़ रहा है। जिला अस्पताल में एक पखवाड़े से मोतिया बिद के आपरेशन बंद हैं। जिससे जिले भर के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 11:13 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 11:13 PM (IST)
मोतिया बिद आपरेशन नहीं होने से अंधता नियंत्रण पर ग्रहण
मोतिया बिद आपरेशन नहीं होने से अंधता नियंत्रण पर ग्रहण

जेएनएन, बुलंदशहर : राष्ट्रीय अंधता नियंत्रण कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से जनपद में दम तोड़ रहा है। जिला अस्पताल में एक पखवाड़े से मोतिया बिद के आपरेशन बंद हैं। जिससे जिले भर के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार राष्ट्रीय अंधता नियंत्रण कार्यक्रम पर हर भारी भरकम धनराशि खर्च कर रही है लेकिन जिला अस्पताल प्रशासन सरकार के मंसूबों पर पानी फेर रहा है। जिला अस्पताल में एक पखवाड़े से मोतिया बिद के आपरेशन नहीं हो रहे हैं। आपरेशन थियेटर पर भी हर समय ताला लटका रहता है। जनपद के कोने-कोने से आने वाले मरीजों को मोतिया बिद का आपरेशन कराने के लिए चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि पिछले साल जनपद ने राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मोतिया बिद के रिकार्ड आपरेशन कर प्रदेश में 28वां स्थान प्राप्त किया था। वहीं राज्य अंधता नियंत्रण कार्यक्रम अधिकारी ने पिछले साल नेत्र शल्यकों को पोस्टमार्टम व इमरजेंसी ड्यूटी से मुक्त रखने निर्देश दिए थे, जिससे जनपद में अंधता नियंत्रण कार्यक्रम पूरी तरह से सफल हो सके लेकिन जिला अस्पताल में मोतिया बिद आपरेशन बंद होने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

..

बोले लोग

जिला अस्पताल में पिछले 15 दिन से मोतिया बिद के आपरेशन बंद हैं। आपरेशन नहीं होने के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है।

- निरंकार चौधरी

मोतिया बिद का आपरेशन के लिए 15 दिन से चक्कर काट रहे हैं लेकिन कोई भी सुनने वाला नहीं। जिस कारण आपरेशन नहीं हो पा रहा है।

- रामबती देवी

..

इन्होंने कहा..

मोतिया बिद के आपरेशन बंद हैं तो इसकी जानकारी कराई जाएगी।

- डा. राजीव प्रसाद सीएमएस जिला अस्पताल

..

अमर सिंह राघव

chat bot
आपका साथी