महिलाओं की ड्राइविग लाइसेंस पाने की राह होगी आसान
अब महिलाओं की ड्राइविग लाइसेंस पाने की राह आसान करने में परिवहन विभाग जुटा है। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को सशक्त बनाने की कवायद की जा रही है। सरकार ने इसके लिए सभी विभागों को जिम्मेदारी भी सौंपी है। इसी कड़ी में परिवहन विभाग भी महिलाओं को यातायात नियमों के प्रति महिलाओं को जागरूक कर रहा है।
जेएनएन, बुलंदशहर। अब महिलाओं की ड्राइविग लाइसेंस पाने की राह आसान करने में परिवहन विभाग जुटा है। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को सशक्त बनाने की कवायद की जा रही है। सरकार ने इसके लिए सभी विभागों को जिम्मेदारी भी सौंपी है। इसी कड़ी में परिवहन विभाग भी महिलाओं को यातायात नियमों के प्रति महिलाओं को जागरूक कर रहा है।
ड्राइविग लाइसेंस बनवाने में महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके लिए महिलाओं की ओर से किए गए आनलाइन आवेदनों का रिकार्ड तैयार कराया जा रहा है। उनके आनलाइन टेस्ट की अलग-अलग स्लाट की बुकिग भी एक दिन कराने के लिए लखनऊ मुख्यालय से निर्देश प्राप्त किए जा रहे हैं। ताकि महिलाओं के एक साथ लाइसेंस बनाए जा सकें। साथ ही आनलाइन आवेदन करने की औपचारिकताएं से लेकर आनलाइन परीक्षा देने के लिए प्रशिक्षित भी कराने में अफसर लगे हैं।
डिजिटल प्रजेटेशन से दी जानकारी
मंगलवार को एआरटीओ प्रशासन के कार्यालय में महिलाओं को आनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। डिजिटल प्रस्तुति के जरिए महिलाओं को बताया गया कि वह ड्राइविग लाइसेंस कैसे प्राप्त कर सकती है। साथ ही यातायात नियमों का पाठ भी पढ़ाया गया। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष मंजू सिंह ने कहा कि महिलाएं स्वयं जागरूक होकर बच्चों और पुरुषों को भी यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें।
इन्होंने कहा.
महिलाएं भी सड़क पर वाहन चलाती हैं, इसलिए विभाग का प्रयास है कि उनके ज्यादा से ज्यादा ड्राइविग लाइसेंस बनें। इसलिए उनके ड्राइविग लाइसेंस बनाने को प्राथमिकता दी जा रही है। लाइसेंस कैसे बनेगा और आनलाइन टेस्ट आसानी से दे सकें, इसके लिए उन्हें प्रशिक्षित भी कराया जा रहा है।
मुहम्मद कय्यूम, एआरटीओ प्रशासन