देश को पीएम मोदी की जरूरत: डा. महेश

गुलावठी: केंद्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा ने कहा कि देश को पीएम नरेंद्र मोदी की जरूरत है। व

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 10:45 PM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 10:45 PM (IST)
देश को पीएम मोदी की जरूरत: डा. महेश
देश को पीएम मोदी की जरूरत: डा. महेश

गुलावठी: केंद्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा ने कहा कि देश को पीएम नरेंद्र मोदी की जरूरत है। वह गांव चन्दन की मढैय्या में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। डा. महेश शर्मा ने कहा कि देश में जो विकास कार्य 60 साल में नहीं हुए वह मोदी सरकार ने चार वर्षो में कर दिखाए है। केंद्र सरकार ने किसानों के लिए फसल बीमा योजना, कृषि कार्ड, गरीबों के लिए पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज की व्यवस्था की है। उन्होंने कांग्रेस को मां-बेटे की पार्टी बताया। कहा कि बसपा सुप्रीमो दलित की नहीं बल्कि दौलत की बेटी है। कहा कि जेवर में हवाई अड्डा बनने से एक लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। कहा कि देश व प्रदेश की भाजपा सरकार सभी वर्गो के हित में कार्य कर रही है। सभा को पूर्व विधायक ठाकुर हरपाल ¨सह, सतीश वाल्मीकि, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक दुल्हैरा, सुंदरपाल ¨सह तेवतिया, कदीम आलम आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम संयोजक संजीव तेवतिया ने केंद्रीय मंत्री डा.महेश शर्मा को प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में नरेंद्र यादव ब्लाक प्रमुख, डा. जितेंद्र तेवतिया, प्रभात मुदगल, हरिओम डागर, किरनपाल ¨सह, सतपाल प्रधान, अनिल तेवतिया, ¨प्रस तेवतिया आदि लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता वीरबोस ¨सह प्रधान ने की तथा संचालन अशोक बिधूड़ी ने किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा ने नया बांस, विलायतनगर, खुशहालपुर, बराल गांव में नुक्कड़ सभाएं की।

chat bot
आपका साथी