डीएम ने कोविड एल-2 की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

खुर्जा में जिलाधिकारी रविद्र कुमार ने कोविड एल-2 जटिया अस्पताल का निरीक्षण किया और यहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही फिजिशियन के समय पर ड्यूटी नहीं आने और कोविड नियमों का पालन नहीं करते हुए दो व्यक्तियों को एल-2 अस्पताल भेजने पर नाराजगी व्यक्त की। वहीं अन्य व्यवस्थाएं सही मिलने पर संतोष जाहिर किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 11:18 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 11:18 PM (IST)
डीएम ने कोविड एल-2 की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
डीएम ने कोविड एल-2 की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बुलंदशहर, जेएनएन। खुर्जा में जिलाधिकारी रविद्र कुमार ने कोविड एल-2 जटिया अस्पताल का निरीक्षण किया और यहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही फिजिशियन के समय पर ड्यूटी नहीं आने और कोविड नियमों का पालन नहीं करते हुए दो व्यक्तियों को एल-2 अस्पताल भेजने पर नाराजगी व्यक्त की। वहीं अन्य व्यवस्थाएं सही मिलने पर संतोष जाहिर किया।

रविवार दोपहर जिलाधिकारी रविद्र कुमार कोविड एल-2 जटिया अस्पताल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले सीएमएस डा. आरसी वर्मा से अस्पताल में चिकित्सकों, कर्मचारियों की उपस्थिति के संबंध में जानकारी जुटाई। जिस पर सीएमएस ने उन्हें बताया कि फिजिशियन डा. चंद्रप्रकाश ड्यूटी पर समय से नहीं आ रहे हैं। ऐसे में मरीजों के उपचार में परेशानी हो रही है। जिस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की और फिजिशियन को नोटिस जारी करने के निर्देश सीएमओ को दिए। वहीं धरपा स्वास्थ्य केंद्र पर टेस्ट में दो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले। जिन्हें केंद्र के प्रभारी द्वारा कोविड नियमों का पालन नहीं करते हुए एल-2 अस्पताल खुर्जा भेजने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और केंद्र प्रभारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने निरीक्षण के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों से अस्पताल की सुविधाओं, चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण करने, खाना-पानी, साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसमें एसडीएम लवी त्रिपाठी, तहसीलदार शिवौतार आदि रहे।

विधायक ने वैक्सीन लगवाने वालों को किया सम्मानित

स्याना में सरकार द्वारा आयोजित तीन दिवसीय टीका उत्सव पर कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले लोगों को क्षेत्रिय विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने फूलमाला पहनाकर व फल देकर सम्मानित किया गया। रविवार को विधायक देवेंद्र सिंह लोधी कार्यकर्ताओं के साथ नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। विधायक ने बताया कि आज ज्योतिबा फूले की जयंती है, भाजपा ने ज्योतिबा फूले की जयंती से बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती यानि बुधवार चार दिवसीय टीका उत्सव मनाने का फैसला लिया है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सचिन त्यागी, देवेंद्र प्रधान, दिनेश लोधी, नीरज चौधरी, कपिल त्यागी, विक्रांत त्यागी, मनोज त्यागी, विजय लोधी व अमित रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी