डायवर्जन आया काम, शहर में नहीं लगा जाम

रक्षा बंधन त्यौहार के मद्देनजर एक दिन पहले ही ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन का प्लान तैयार कर लिया था। ड्यूटी भी सुबह के पांच लगा दी गई थी। ताकि डायवर्जन को सख्ती के साथ लागू किया जा सके।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 11:32 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 06:03 AM (IST)
डायवर्जन आया काम, शहर में नहीं लगा जाम
डायवर्जन आया काम, शहर में नहीं लगा जाम

बुलंदशहर, जेएनएन। रक्षा बंधन त्यौहार के मद्देनजर एक दिन पहले ही ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन का प्लान तैयार कर लिया था। ड्यूटी भी सुबह के पांच लगा दी गई थी। ताकि डायवर्जन को सख्ती के साथ लागू किया जा सके। सभी भारी वाहनों को शहर के बाहर से निकालना था। सोमवार को हुआ भी ऐसा ही। इसी कारण शहर में जाम नहीं लगा और लोगो का समय भी बचा। हालांकि अंसारी रोड पर एक मिठाई दुकानदार के कारण कुछ देर तक जाम लगा। यहां से पूरे दिन वाहन रेंगते हुए नजर आए। बाद में पुलिस ने दुकानदार की दुकान के सामने खड़े वाहनों को हटवाया तो जाम खुला। जाम न लगे, इस तरह निकाले गए वाहन

- काला आम चौराहे से स्याना, अनूपशहर अड्डा चौराहे की तरफ जाने वाले चार पहिया वाहनों को काला आम से डीएवी फ्लाईओवर की ओर निकाला गया।

- स्याना अनूपशहर अड्डे से अंदर आने वाले चार पहिया वाहनों को शिकारपुर तिराहे से निकाला गया।

- अंसारी चौक से डिप्टीगंज की तरफ जाने वाले चार पहिया वाहन, ई-रिक्शा पर प्रतिबंध रखा गया।

- चांदपुर कट की तरफ से शहर में प्रवेश करने वाले सभी कामर्शियल वाहनों को चांदपुर कट पर ही रोका गया।

- डीएवी फ्लाईओवर से आने वाले भारी एवं कॉमर्शियल वाहनों को पूर्णतय बंद रखा गया।

- सांसद भोला सिंह के आवास के पास कट से शहर के अंदर आने वाले भारी एवं कामर्शियल वाहनों को नहीं जाने दिया गया।

- भूड़ चौराहे से शहर में प्रवेश करने वाले सभी कामर्शियल वाहनों को पूरी तरह से बंद रखा गया।

- जैनपुर तिराहे से शहर में आने वाले चार पहिया, कॉमर्शियल वाहनों को पूरी तरह से रोका गया।

- मामन चुंगी से खुर्जा गेट चौकी की तरफ जाने वाले सभी वाहनों को रोका गया।

- देहात कोतवाली क्षेत्र के महाराणा प्रताप तिराहे से डीएवी फ्लाईओवर की तरफ जाने वाले सभी भारी वाहनों को बंद रखा गया।

स्थाई क्यों नहीं होती ऐसी व्यवस्था

जिस तरह से पुलिस ने सोमवार को शहर में जाम नहीं लगने का प्लान बनाया था। यदि उसी तरह से रोजाना किया जाए तो शहरवासियों को जाम से मुक्ति मिल सकती है। शहर में ऐसा कोई दिन नहीं होता। जिस दिन जाम नहीं लगता हो। -------सर्वेंद्र

chat bot
आपका साथी