जिला पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक

भाजपा के जिला पंचायत के वार्ड चुनाव प्रभारी संजय माहेश्वरी की अध्यक्षता में रविवार को बीबीनगर में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जुटने का आह्वान किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 11:13 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 11:13 PM (IST)
जिला पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक
जिला पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक

बुलंदशहर, जेएनएन। भाजपा के जिला पंचायत के वार्ड चुनाव प्रभारी संजय माहेश्वरी की अध्यक्षता में रविवार को बीबीनगर में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जुटने का आह्वान किया।

वार्ड सात के वार्ड चुनाव प्रभारी संजय माहेश्वरी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सीधा पहुंच रहा है। जनता अब जिला पंचायत की कमान भी भाजपा के सुपुर्द करना चाहती है। वार्ड सात ही नहीं बल्कि पूरे जनपद के 53 वार्ड पर प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने के लिए सभी को मेहनत करनी होगी। भाजपा की नीति-रीति और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचानी है। जिप सदस्यों के साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष भी भाजपा का ही होगा। बैठक में भाजपा के मंडल प्रभारी देवेन्द्र खटाना, मंडल अध्यक्ष नीरज फौगाट, ब्लाक संयोजक चन्द्रवीर, वार्ड संयोजक तरूण सैनी, सेक्टर प्रभारी से लेकर ग्राम संयोजक मौजूद रहे।

रेडियो पर सुनी पीएम मोदी के मन की बात

गुलावठी में गांव देवली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा राज्यसभा सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नागर व भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने रेडियो पर पीएम की मन की बात सुनी।

इसके बाद मंडल प्रवास पर क्षेत्रीय मंत्री पश्चिम उत्तर प्रदेश बिजेंद्र नागर ने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिसमें उन्होंने पार्टी की रीति व नीतियों से अवगत कराया। मंडल प्रभारी सुरेश चंद्र शर्मा, धर्मेंद्र सिंह तेवतिया, ब्लाक प्रमुख किरनपाल सिंह, अनिमेश अगस्तीन, शैलेश तेवतिया, विद्यावती तोमर, हरिओम डागर, चतर सिंह तेवतिया, आरके सिंह एडवोकेट, अजय कुमार, अंकुर तेवतिया, मीनू गोयल, विनीता सिंह, डा.रविद्र राणा के अलावा बूथ अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी, सेक्टर संयोजक, बूथ प्रभारी उपस्थित रहे।

फोटो परिचय- गुलावठी के गांव देवली में पीएम मोदी के मन की बात रेडियो पर सुनते राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र नागर व पार्टी कार्यकर्ता।

chat bot
आपका साथी