जीआइसी में लगेगी जिला स्तरीय प्रदर्शनी

समग्र शिक्षा अभियान के तहत माध्यमिक स्तर की जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी 28 जनवरी को राजकीय इंटर कालेज बुलंदशहर में आयोजित होगी। इसमें जिलेभर के कालेजों के विज्ञान वर्ग के विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट का प्रदर्शन करेंगे। जिला स्तर की प्रदर्शनी में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 11:22 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 11:22 PM (IST)
जीआइसी में लगेगी जिला स्तरीय प्रदर्शनी
जीआइसी में लगेगी जिला स्तरीय प्रदर्शनी

जेएनएन, बुलंदशहर। समग्र शिक्षा अभियान के तहत माध्यमिक स्तर की जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी 28 जनवरी को राजकीय इंटर कालेज बुलंदशहर में आयोजित होगी। इसमें जिलेभर के कालेजों के विज्ञान वर्ग के विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट का प्रदर्शन करेंगे। जिला स्तर की प्रदर्शनी में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा।

विज्ञान प्रदर्शनी में पर्यावरण संबंधी मुद्दे जलवायु परिवर्तन के कारण एवं परिणाम, जैव विधिता संरक्षण एवं सुगमता, मानव कल्याण में जीव विज्ञान, वैकल्पिक उर्जा, हाइड्रो कार्बन ऊर्जा का विकल्प, सूचना संचार एवं परिवहन प्रौद्योगिकी, गणित भौतिक विज्ञान एवं खेल विषयों पर आधारित माडल प्रस्तुत किए जाएंगे। हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषा में विज्ञान प्रदर्शनी का प्रस्तुतीकरण होगा। विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त करने वाले ही जिला स्तरीय प्रदर्शनी में भाग लेंगे। सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक प्रदर्शनी आयोजित होगी। इसमें भाग लेने वालों को सुबह 9:30 बजे तक पंजीकरण कराना होगा। माध्यमिक विद्यालय में अध्ययन करने वाली कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राएं इसमें भाग ले सकेंगे। प्रदर्शनी दो वर्गों में आयोजित होगी। इसमें कक्षा नौ और दस के विद्यार्थी जूनियर वर्ग और कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थी सीनियर वर्ग में भाग लेंगे। दोनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रदर्शनी में पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम स्थान पाने वाले को पांच हजार और दूसरा स्थान पाने वाले को तीन हजार और तीसरा स्थान पाने वाले को दो हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। डीआइओएस शिवकुमार ओझा ने बताया कि सभी कालेजों को प्रदर्शनी के लिए निर्देश दिए जा चुके हैं।

chat bot
आपका साथी