आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए गए स्मार्ट फोन

जेएनएन बुलंदशहर जिले की आंगनबाड़ी व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्री मंगलवार को स्मार्ट फोन से लैस हो चुकी हैं। इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट फोन वितरण करके किया। लवार को स्मार्ट फोन स

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 10:55 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 10:55 PM (IST)
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए गए स्मार्ट फोन
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए गए स्मार्ट फोन

जेएनएन, बुलंदशहर :

जिले की आंगनबाड़ी व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्री मंगलवार को स्मार्ट फोन से लैस हो चुकी हैं। इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट फोन वितरण करके किया। वर्चुअल सेमिनार का सीधा प्रसारण जनपद में कई स्थानों पर किया गया। इसके साथ समस्त विधानसभाओं में भाजपा विधायकों ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों फोन वितरण किए।

कलक्ट्रेट में राज्य मंत्री अनिल शर्मा और सदर विधायक ऊषा सिरोही ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को फोन वितरण किए। जिला प्रशासन ने लखनऊ से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभागार में दर्शाया गया। डीपीओ हरिओम वाजपेयी ने बताया कि तीन हजार 714 स्मार्ट फोन प्राप्त हो चुके हैं। जो दो दिनों के अंतराल में समस्त आंगनबाड़ी को वितरित कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्मार्ट फोन में मौजूद एप के जरिए अब समस्त योजनाओं का ब्यौरा और काम अपलोड किया जाएगा। गर्भवती महिलाओं और बच्चों का समस्त डाटा मोबाइल एप पर होगा। बताया कि रजिस्टर का समस्त काम अब मोबाइल पर होगा। जिलाधिकारी रविद्र कुमार ने हाइटेक हुए जिला कार्यक्रम विभाग को बधाई दी और सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के कार्यो को सराहा। संवाद सूत्र, अनूपशहर : ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में विधायक संजय शर्मा ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को प्रदेश सरकार की ओर से स्मार्ट फोन का वितरण किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने विकास की दिशा मे नया कदम उठाते हुए दूरसंचार क्रांति का काम किया है।मंगलवार को ब्लॉक सभागार में आंगनवाड़ियों को प्रदेश सरकार की ओर से स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि विधायक संजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश के प्रत्येक वर्ग का ध्यान रखकर विकास करा रही है। आंगनवाड़ियों की महत्ता को ध्यान में रखकर सरकार द्वारा त्वरित सेवा के लिए स्मार्ट फोन देकर दूरसंचार क्रांति में नया अध्याय जोड़ा है।

chat bot
आपका साथी