बसपा कार्यकर्ताओं ने एन 95 मास्क का वितरण किया

जेएनएन बुलंदशहर कोरोना संक्रमण से बचाव को सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रभारी हाजी इमरान द्वारा बसपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को मास्क का वितरण किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 10:59 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 10:59 PM (IST)
बसपा कार्यकर्ताओं ने एन 95 मास्क का वितरण किया
बसपा कार्यकर्ताओं ने एन 95 मास्क का वितरण किया

जेएनएन, बुलंदशहर: कोरोना संक्रमण से बचाव को सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रभारी हाजी इमरान द्वारा बसपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को मास्क का वितरण किया। बसपा विधानसभा उपाध्यक्ष चौधरी सलमान कुरैशी ने पीर खां, शहीद स्मारक के अलावा गांव मिट्ठेपुर व हुसैनपुर आदि गांवों में जाकर लोगों को एन 95 मास्क वितरित किए। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव को मास्क ही उपाय है। इसलिए उन्होंने लोगों से घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाने व कोविड 19 गाइडलाइन का पालन करने के लिए प्रेरित किया। इस मोके पर डीके सिंह, सुंदर सिंह, जुनैद कुरैशी, आरिफ सैफी आदि मौजूद रहे।

ऑनलाइन योग शिविर का आयोजन आज से

बुलंदशहर: भारत विकास परिषद के तत्वावधान में पांच दिवसीय योग शिविर का ऑनलाइन आयोजन किया जायेगा। योग शिविर के दौरान लोगों को योग के बारे में विस्तृत जानकारी दी जायेगी।

आगामी 21 जून को विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में नगर की भारत विकास परिषद मुख्य शाखा एवं भारत विकास परिषद सेवा शाखा के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिवसीय ऑनलाइन योग शिविर का आयोजन बुधवार सुबह से किया जायेगा। योग शिविर में योग शिक्षक डा. इंदिरा गुप्ता अलीगढ़, डा. कल्पना गुप्ता आगरा एवं योग गुरू गिररज वाष्र्णेय डिबाई द्वारा योग के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए योग से होने वाले लाभ के बारे में बताया जायेगा। कार्यक्रम के संयोजक अभिषेक सिन्हा ने बताया कि जूम एप्लीकेशन के माध्यम से आयोजित होने वाले इस योग शिविर में योग की महत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी जायेगी। लोग अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी करें।

chat bot
आपका साथी