विधायक ने गांव में घर-घर किया मास्क व सैनिटाइजर का वितरण

जेएनएन बुलंदशहरभाजपा विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने क्षेत्र के ग्राम वैराफिरोजपुर में घर-घर जाकर ग्रामीणों को मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया। शुक्रवार को क्षेत्रिय विधायक पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गांव पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 11:09 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 11:09 PM (IST)
विधायक ने गांव में घर-घर किया मास्क व सैनिटाइजर का वितरण
विधायक ने गांव में घर-घर किया मास्क व सैनिटाइजर का वितरण

जेएनएन, बुलंदशहर,भाजपा विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने क्षेत्र के ग्राम वैराफिरोजपुर में घर-घर जाकर ग्रामीणों को मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया। शुक्रवार को क्षेत्रिय विधायक पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गांव पहुंचे। जहां विधायक ने मौजूद ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि इस महामारी के समय को हम सब लोगों को धैर्य व संयम के साथ व्यतीत करना है।

विधायक ने कहा कि पंचायत चुनाव का दौर चल रहा है। हम लोगों को चुनाव के साथ-साथ इस गंभीर महामारी के प्रकोप से भी बचना है। इस लिए हम लोगों को सरकार द्वारा संक्रमण से बचाव के लिए जारी सभी नियमों का पालन करते हुए कोरोना का टीकाकरण भी कराना है। विधायक ने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान ग्रामीणों को कोरोन वायरस से बचाव के प्रति भी जागरूक करें। जिसके बाद विधायक ने ग्रामीणों को मास्क व सैनिटाइजर बांटे। इस दौरान मोनू त्यागी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन त्यागी, सभासद नीरज त्यागी, सुधीर प्रधान, दिव्यांश त्यागी, कलवा गुप्ता, अमित त्यागी, दिनेश लोधी, रमेश लोधी, मनोज त्यागी, कपिल त्यागी, विक्रांत त्यागी व धीरज त्यागी आदि मौजूद रहे।

कोरोना वायरस के खात्मे के लिए उठे दुआ के हाथ

जेएनएन, बुलंदशहर : रमजान के पाक माह में शुक्रवार को मस्जिदों में कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए दूसरे जुमे की नमाज पढ़ी गई। अकीकतमंदों ने कोरोना से बचाव का ध्यान रखा गया। अधिकांश ने मस्जिदों में जाने की बजाय घरों में जुमे की नमाज अदा की। देश में अमन शांति और कोरोना वायरस के खात्मे की दुआ के लिए रोजेदारों के हाथ उठे।

रमजान के दूसरे जुमे पर रोजेदारों में उत्साह बना रहा। सुबह के समय घरों में कुरान-ए-करीम की तिलावत शुरू हो गई। दोपहर बाद जिले की मस्जिदों कोरोना संक्रमण से बचाव करते हुए नमाज पढ़ी गई। बच्चों ने भी खुशी-खुशी रमजान के दूसरे जुमे का रोजा रखकर सवाब हासिल किया। वहीं, नगर पालिका ने मस्जिदों के आस-पास साफ-सफाई कराई। जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सुरक्षा चाक-चौबंद की गई। नगर के काला आम चौक, व अंसारी रोड, अस्पताल रोड, दिल्ली रोड, मोती बाग, राजेबाबू रोड, ऊपरकोट स्थित मस्जिदों के पास पुलिस बल तैनात रहा।

chat bot
आपका साथी