असहाय व बुर्जुग बंदियों को जिला कारागार में बांटे कंबल

सिकंदराबाद में जिला कारागार में निरुद्ध गरीब व बुजुर्ग बंदियों को जिला उद्योग व्यापार संगठन के तत्वाधान में 200 ऊनी कंबल का वितरण किया गया। साथ ही उन्हें जरूरत के हिसाब से जुते व मौजे उपलब्ध कराने का आश्वासन जेल अधीक्षक ने दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 10:49 PM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 10:49 PM (IST)
असहाय व बुर्जुग बंदियों को जिला कारागार में बांटे कंबल
असहाय व बुर्जुग बंदियों को जिला कारागार में बांटे कंबल

बुलंदशहर, जेएनएन। सिकंदराबाद में जिला कारागार में निरुद्ध गरीब व बुजुर्ग बंदियों को जिला उद्योग व्यापार संगठन के तत्वाधान में 200 ऊनी कंबल का वितरण किया गया। साथ ही उन्हें जरूरत के हिसाब से जुते व मौजे उपलब्ध कराने का आश्वासन जेल अधीक्षक ने दिया।

रविवार को जिला कारागार में जिला उद्योग व्यापार मंडल की ओर से कंबल वितरण का शुभारंभ मुख्य अतिथि जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने किया। उन्होंने कहा कि शासन व प्रशासन बंदियों के स्वास्थ्य समेत विभिन्न जरूरत के साथ उन्हें अपराध न करने के लिए जागरूक न करने के लिए लगातार जागरूक कर रहा है। इस दौरान जिला कारागार में एसपी ग्रामीण बीबी चौरसिया, सीओ सिकंदराबाद व प्रभारी निरीक्षक, स्वयं सेवी संगठन के पदाधिकारियों ने गरीब व बुर्जुग बंदियों को ऊनी कंबलों का वितरण किया। मौके पर जेलर धीरज कुमार, डा. अनिल कुमार व डिप्टी जेलर हरेन्द्र राठी समेत संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

स्याना। कोतावली क्षेत्र के ग्राम निखोब के निकट स्याना-हापुड़ मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी। वहीं चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। रविवार सुबह क्षेत्र ग्राम नयाबांस से दिल्ली निवासी रवी अपनी बहन कोमल के साथ बाइक पर सवार होकर वापस दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। उसी दौरान ग्राम निखोब के निकट स्याना-हापुड़ मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें भाई-बहन घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया।

chat bot
आपका साथी