पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

अनूपशहर में शरद पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। श्रद्धालुओं ने पुरोहितों से विभिन्न संस्कार कराकर गरीबों को भोजन कराया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 10:02 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 10:02 PM (IST)
पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

बुलंदशहर, जेएनएन। अनूपशहर में शरद पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। श्रद्धालुओं ने पुरोहितों से विभिन्न संस्कार कराकर गरीबों को भोजन कराया।

शरद पूर्णिमा के अवसर पर दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने एक दिन पूर्व ही नगर के विभिन्न स्थानों पर डेरा जमा लिया था। बुधवार की प्रात: हजारों की संख्या से श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के जयघोष के साथ नगर के जेपी घाट, कुंज घाट, परशुराम घाट, लाल महादेव आदि घाटों पर गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया। स्नान उपरांत श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर पुरोहितों से हवन, भगवान सत्यनारायण की कथा आदि संस्कार कराएं। पूजा अर्चना करने के बाद श्रद्धालुओं ने लोगों को प्रसाद वितरण किया। राज्याभिषेक के साथ संपन्न हुआ रामलीला महोत्सव

दानपुर। पिछले दो सप्ताह से नगर में चल रहे रामलीला महोत्सव का मंगलवार को विधिवत समापन हो गया। इस अवसर पर कमेटी के पदाधिकारियों ने भगवान राम, लक्ष्मण और सीता का तिलक करते हुए उनकी आरती उतारी। पंडित सुरेश शास्त्री ने मंत्रोच्चार के साथ रामायण बंद कराई। इसके बाद कमेटी ने पुरस्कार वितरण किया। पदाधिकारियों ने रामलीला मंडल के कलाकार, प्रशासनिक अधिकारी, काली मंडल और अन्य लोगों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कमेटी अध्यक्ष देवेश चंद वर्मा ने सभी पदाधिकारियों के परिश्रम की सराहना की। कमेटी के कोषाध्यक्ष अतीशपाल ने लोगों के बीच रामलीला के आय व्यय का ब्यौरा रखा। इस अवसर पर कमेटी के रनवीर सिंह, प्रमोद लोधी, बनवारी लाल, सतपाल चौधरी, वासुदेव सिंह, साहब सिंह, रिकू हलवाई, धर्मपाल सिंह, राजू प्रधान समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी