डिबाई डिवीजन के गबन की शुरू हुई विभागीय जांच

ऊर्जा निगम के एमडी ने निगम में गबन के आरोपित अफसर और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त रूख अख्तियार कर लिया है। निगम ने नोएडा के बाद अब डिबाई में हुए 56 लाख के गबन की विभागीय जांच शुरू करा दी है। नोएडा के मुख्य अभियंता ने शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 11:10 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 11:10 PM (IST)
डिबाई डिवीजन के गबन की शुरू हुई विभागीय जांच
डिबाई डिवीजन के गबन की शुरू हुई विभागीय जांच

जेएनएन, बुलंदशहर। ऊर्जा निगम के एमडी ने निगम में गबन के आरोपित अफसर और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त रूख अख्तियार कर लिया है। निगम ने नोएडा के बाद अब डिबाई में हुए 56 लाख के गबन की विभागीय जांच शुरू करा दी है। नोएडा के मुख्य अभियंता ने शुरू कर दी है।

ऊर्जा निगम ने नौ जून को निगम ने नोएडा में 54 लाख रुपये की धनराशि का हेरफेर करने तत्कालीन एक्सईएन संजय शर्मा और कार्यालय सहायक महेश कुमार को बर्खास्त किया था। दैनिक जागरण ने 11 जून के अंक में गबन के आरोपितों में मची खलबली शीर्षक के साथ समचार प्रकाशित किया था। निगम ने नोएडा के मुख्य अभियंता को डिबाई डिवीजन के गबन प्रकरण की विभागीय जांच की जिम्मेदारी पिछले दिनों सौंपी थी। नोएडा के मुख्य अभियंता ने गबन के आरोपित कर्मचारियों के बयान दर्ज कर विभागीय जांच शुरू कर दी है। गबन के आरोपित कर्मचारी जिले के अलावा गैर जनपदों में भी कार्यरत है। अभी जिले में तैनात कर्मचारियों की विभागीय भी जांच चल रहीं हैं। इसके के बाद गैर जनपदों में तैनात कर्मचारियों की जांच होगी। निगम क्राइम ब्रांच के साथ जल्द से जल्द विभागीय जांच पूरी करा गबन के आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में हैं। जिससे गबन के आरोपितों की धड़कन तेज हो गई है।

इस संबंध में ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता अवधेश कुमार सिंह का कहना है कि डिबाई डिवीजन में हुए 56 लाख गबन प्रकरण की विभागीय जांच शुरू हो गई है। विभागीय जांच नोएडा की मुख्य अभियंता कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी