जिले भर में आयोजित होंगे दीपावली मेला

बुलंदशहर जेएनएन। जिले में दीपावली का पर्व शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए डीएम रविन्द्र कुमार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 09:44 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 09:44 PM (IST)
जिले भर में आयोजित होंगे दीपावली मेला
जिले भर में आयोजित होंगे दीपावली मेला

बुलंदशहर, जेएनएन। जिले में दीपावली का पर्व शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए डीएम रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए।

डीएम ने निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस वर्ष दीपावली मेलों का आयोजन कराया जाएं। परम्परागत रूप से दीपावली के अवसर पर मिटटी के दिये, मोमबत्ती, खिलौने, पूजा की समाग्री, कलेंडर, सजावटी सामग्री, फूल स्टाल लगवा का छोटे दुकानदारों से बिक्री कराएं जाएं।चयनित स्थान पर समुचित व्यवस्था कराते हुए लोगों के मनोरंजन के लिए झूले, नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक गतिविधियां भी संचालित कराई जाएं। सभी एसडीएम अपने-अपने तहसील के अधिशासी अधिकारियों के साथ व नगर मजिस्ट्रेट द्वारा नगर में खुले मैदान/स्थल का चिन्हांकन करने के लिए स्थलीय भृमण करते हुए स्थल का निर्धारण कराएं। ईओ चयनित स्थल पर साफ सफाई, विद्युत आपूर्ति, पेयजल समेत समुचित व्यवस्था कराएं। मेले को ध्यान चार्ट के अनुसार कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई जाए। दीपावली के अवसर पर सड़क किनारे सामान बिक्रय करने वाले छोटे छोटे दुकानदारों को नगर निकाय क्षेत्र में निर्धारित स्थल के बारे में जानकारी दी जाएं। यदि इसके बावजूद भी कोई दुकानदार सड़क किनारे दुकान लगाकर सामान बेचता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही भी की जाएं। चिन्हित स्थल पर लगने वाली दुकानों से कोई तहबाजारी अथवा शुल्क न लिया जाएं, न ही दुकानदारों का किसी प्रकार से उत्पीड़न होने दिया जाएं। दीपावली मेला आयोजन स्थल पर विद्युत आपूर्ति व दुकानदारों के लिए अस्थाई विद्युत कनेक्शन नियमानुसार उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था की जाएं। मेले का आयोजन 28 अक्टूबर से किया जाएगा। मेला में विद्वुत आपूर्ति व पेयजल की व्यवस्था को सीडीओ जिला सतर पर प्रभारी रहेंगे। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों को आवश्यकतानुसार पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाकर सुरक्षा व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। वर्चुअल बैठक में सीडीओ अभिषेक पांडेय, एडीएम डा. प्रशांत भारती, एसपी सिटी, उप जिलाधिकारीगण, समस्त ईओ, उपायुक्त मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी