बुकलाना में रजवाहे में पड़ी दरार, कभी भी सकता है बड़ा हादसा
जेएनएन बुलंदशहर कस्बे के गांव बुकलाना है रजवाहे का पुल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। यह पल से दर्जनों गांव को जोड़ता है। पुल की दोनों साइड पहले ही टूट चुकी थीं अब पुल में दरार भी आ गई है।
जेएनएन, बुलंदशहर: कस्बे के गांव बुकलाना है रजवाहे का पुल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। यह पल से दर्जनों गांव को जोड़ता है। पुल की दोनों साइड पहले ही टूट चुकी थीं, अब पुल में दरार भी आ गई है। लोग निकलने से भी डरने लगे हैं। बार-बार शिकायत के बाद भी सिचाई विभाग का कोई ध्यान नहीं है। कभी भी कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। पुल सही नहीं करवाए जाने को लेकर ग्रामीणों में रोष है।ग्राम बुकलाना के रजवाहे की पटरी से गांव सहित बनभौरा, निजामपुर, फरीदाबांगर आदि सहित लगभग दर्जनभर गांव के लोग होकर निकलते हैं। यही पुल का रास्ता दर्जनों गांव के लिए एकमात्र रास्ता है। इसकी दोनों साइड पहले जी टूट चुकी हैं। अब इसकी हालत जर्जर हो चुकी है। दरार के चलते लोग इस पर चलने से भी डरने लगे हैं। दोनों साइड टूटने के कारण रात्रि में अक्सर वाहन भी सीधे रजवाहे में गिर चुके हैं जिन्हें ग्रामीणों की सहायता से बाहर निकाला गया है। पिछले छह साल से लोग पुल को सही कराए जाने के लिए बार-बार आवाज उठा रहे हैं। लेकिन सिचाई विभाग का इस पर कोई ध्यान नहीं है। संबंधित विभाग की टीम एक बार बुकलाना में जांच के लिए भी आई लेकिन आश्वासन के सिवा ग्रामीणों को कुछ नहीं मिला। दरार के चलते ग्रामीण अतिशीघ्र पुल सही कराए जाने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। हाल ही में किसान यूनियन ने उपजिलाधिकारी स्याना के मध्यम से एक शिकायती पत्र भी संबंधित विभाग को भेजा है। कभी भी कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है।
इन्होंने कहा..
बार-बार पुल को सही कराए जाने के लिए संबंधित विभाग को अवगत कराया गया है। लगातार हादसे हो रहे हैं। पुल में अब दरार आ चुकी है। दो सप्ताह के भीतर पुल सही नहीं कराया गया तो पुल पर ही धरना शुरू किया जाएगा।
- राजवीर चौहान, वरिष्ठ नेता, भाकियू
अपने कार्यकाल में कई बार संबंधित विभाग को लिखा है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों को भारी परेशानी है।
-सुरेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान बुकलाना
पुल को लेकर सांसद को लिखित में अवगत कराया जाएगा। पुल का पुन: निर्माण अति आवश्यक है। - कर्मवीर सिंह, ग्राम प्रधान ग्रामीण पुल सही कराए जाने के लिए लगातार आवाज उठा रहे हैं। जो भी संगठन इसके लिए आवाज उठाएगा उसके साथ रहेंगे।
डॉ. चंद्रपाल सिंह
इन्होंने कहा.
पुल को लेकर परियोजना में भेज दिया गया है। बजट आते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
शेर सिंह, अधिशासी अभियंता।