शहर से बाहर होंगी डेयरियां, पालिका ने शुरू किया सर्वे

शहर की सूरत बिगाड़ रही डेयरियों को अब बाहर किया जाएगा। इसके लिए नगरपालिका ने सर्वे शुरू कर दिया है। डेयरियों को चिह्नित करने के बाद डेयरी संचालकों को नोटिस जारी किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Feb 2020 11:27 PM (IST) Updated:Mon, 17 Feb 2020 11:46 PM (IST)
शहर से बाहर होंगी डेयरियां, पालिका ने शुरू किया सर्वे
शहर से बाहर होंगी डेयरियां, पालिका ने शुरू किया सर्वे

बुलंदशहर, जेएनएन। शहर की सूरत बिगाड़ रही डेयरियों को अब बाहर किया जाएगा। इसके लिए नगरपालिका ने सर्वे शुरू कर दिया है। डेयरियों को चिह्नित करने के बाद डेयरी संचालकों को नोटिस जारी किया जाएगा। नोटिस के बाद भी डेयरी नहीं हटी तो पालिका कार्रवाई करेगी।

पालिका ईओ निहालचंद का कहना है कि हाईकोर्ट का आदेश है कि शहर के रिहायशी इलाकों में डेयरी का संचालन नहीं होना चाहिए। पांच टीमें सर्वे के लिए लगा दी हैं। जोकि बीस दिन में अपनी रिपोर्ट देंगी। टीम के सर्वे रिपोर्ट पर डेयरी संचालकों को पहले डेयरी बाहर करने के लिए नोटिस देंगे। नहीं मानने पर कार्रवाई की जाएगी। प्रमुख सचिव ने भी दिए निर्देश

बीते सप्ताह लखनऊ में हुई प्रदेशभर के ईओ की बैठक में प्रमुख सचिव नगर विकास ने भी रिहायशी इलाके में चलने वाले डेयरियों के मुद्दे को उठाया। प्रमुख सचिव ने ईओ को इसके लिए निर्देश जारी किए हैं।

इन्होंने कहा.

शहर को स्वच्छ बनाने के लिए शहरवासियों को सहयोग करना चाहिए। शहर गंदा होगा तो लोगों को भी दिक्कत होती है। शासन के निर्देश और कोर्ट के आदेश के तहत ही पालिका कार्रवाई करेगी। डेयरियों के गोबर से नाले चोक होते हैं और बरसात में दिक्कत होती है।

-मनोज गर्ग, पालिका चेयरमैन

chat bot
आपका साथी