दबंगों ने हथियारों के बल पर खेत पर कब्जा कर फसल उजाड़ी, दस के खिलाफ मुकदमा दर्ज

थाना नरसेना क्षेत्र के गांव मवई में दबंगों ने खेत पर कब्जाकर उसमें खड़ी उड़द और तिल की फसल को उजाड़ दिया। पीड़ित किसान ने दस लोगों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 06:20 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 06:20 PM (IST)
दबंगों ने हथियारों के बल पर खेत पर कब्जा कर फसल उजाड़ी, दस के खिलाफ मुकदमा दर्ज
दबंगों ने हथियारों के बल पर खेत पर कब्जा कर फसल उजाड़ी, दस के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जेएनएन, बुलंदशहर। थाना नरसेना क्षेत्र के गांव मवई में दबंगों ने खेत पर कब्जाकर उसमें खड़ी उड़द और तिल की फसल को उजाड़ दिया। पीड़ित किसान ने दस लोगों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना नरसेना क्षेत्र के गांव गजरौला निवासी कंछिद सिंह पुत्र शीशराम सिंह ने गांव मवई में एक वर्ष पूर्व आठ बीघा जमीन खरीदी थी। जिसमें बैनाम और दाखिल खारिज होने के बाद उसमें उड़द और तिल की फसल बोई थी। एक माह पूर्व दबंगों ने हथियारों के बन पर जमीन पर अवैध कब्जा कर खेत में खड़ी फसल को अजाड़ दिया। पीड़ित किसान ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि फसल उजाड़ने वाले अशोक कपासिया, महरचंद, उमेश, सचिन, सुखवीर, धर्मेंद्र, परवीन, सरबर, कपिल, और सुन्दर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

टेंपो चालक को पीटकर किया लहूलुहान

किराया मांगने पर कुछ लोगों ने टेंपो चालक को पीटकर लहूलुहान कर दिया। साथ ही शोर मचाने पर आरोपित मौके से भाग निकले। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मुरारीनगर निवासी मोहम्मद आसिफ ने बताया कि वह टेंपो चलाता है। बुधवार को वह बुलंदशहर से सवारियां लेकर गभाना जा रहा था। जब वह हाईवे-91 पर अगवाल फ्लाईओवर के निकट पहुंचा, तो टेंपो सवार दो युवकों ने वहां उतरने की बात कहीं। साथ ही बिना किराया दिए ही जाने लगे। जब चालक ने किराए के रुपये मांग, तो आरोपित भड़क गए। उन्होंने कहासुनी करते हुए चालक को पीटकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपित मौके से भाग निकले। मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने उन्हें जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

chat bot
आपका साथी