मां दुर्गा की शोभायात्रा देखने को उमड़ी भीड़

सिकंदराबाद नगर क्षेत्र में मां दुर्गा की शोभायात्रा सांकेतिक तौर पर निकाली गयी। प्रशासन से अनुमति न मिलने के चलते मात्र दो झांकियों को ही नगर क्षेत्र में भ्रमण कराया गया। शांति व्यवस्था के लिए भारी पुलिसबल की तैनाती रही।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 05:40 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 05:40 PM (IST)
मां दुर्गा की शोभायात्रा देखने को उमड़ी भीड़
मां दुर्गा की शोभायात्रा देखने को उमड़ी भीड़

बुलंदशहर, जेएनएन। सिकंदराबाद नगर क्षेत्र में मां दुर्गा की शोभायात्रा सांकेतिक तौर पर निकाली गयी। प्रशासन से अनुमति न मिलने के चलते मात्र दो झांकियों को ही नगर क्षेत्र में भ्रमण कराया गया। शांति व्यवस्था के लिए भारी पुलिसबल की तैनाती रही।

शनिवार को मां दुर्गा मंडल की ओर से मां दुर्गा की शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ नगर हाईवे स्थित रोशन मित्तल की धर्मशाला से शुरू होकर कबाड़ी बाजार स्थित भजनलाल मंदिर पर जाकर सम्पन्न हुई। झांकियों में भगवान गणेश और मां दुर्गा की झांकी के साथ मां काली का अखाड़े आकर्षण का केंद्र रहा। अन्य देवी देवताओं की झांकियों को इस बार प्रशासन की अनुमति न मिलने से शामिल नहीं किया गया।

chat bot
आपका साथी