बाजार में उमड़ी भीड़, तो टूटे कोरोना से बचाव के नियम

जेएनएन बुलंदशहर कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है लेकिन उसके बावजूद भी लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। बाजार में काफी भीड़ उमड़ रही है। जिनके बीच शारीरिक दूरी के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ रही हैं। पुलिस-प्रशासन की सख्ती का असर भी लोगों पर दिखाई नहीं दे रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 06:04 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 06:06 PM (IST)
बाजार में उमड़ी भीड़, तो टूटे कोरोना से बचाव के नियम
बाजार में उमड़ी भीड़, तो टूटे कोरोना से बचाव के नियम

जेएनएन, बुलंदशहर: कोरोना

संक्रमण को रोकने के लिए नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है, लेकिन उसके बावजूद भी लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। बाजार में काफी भीड़ उमड़ रही है। जिनके बीच शारीरिक दूरी के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ रही हैं। पुलिस-प्रशासन की सख्ती का असर भी लोगों पर दिखाई नहीं दे रहा है।

लाकडाउन लगाकर कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने का प्रयास सरकार कर रही है। साथ ही लोगों से बचाव के नियम अपनाने की अपील लगातार की जा रही है। जिसके बावजूद भी लोग बाज आते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। लाकडाउन के दौरान सब्जी, किराना आदि जरूरत के सामान की दुकान खुलने की छूट मिली, तो लोग उसका फायदा उठाते हुए नजर आ रहे हैं। बुधवार सुबह सब्जी मंडी, मंडी दानगंज समेत कई बाजारों में काफी भीड़भाड़ दिखाई दी। इतना ही नहीं कई स्थानों पर तो पैर रखने तक के लिए जगह नहीं थीं। वहां लोगों को कुछ ही दूरी तय करने में काफी समय लग गया। अगर यहीं हाल लगातार बना रहा, तो कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगाया गया लाकडाउन विफल हो सकता है। सुबह 11 बजे तक बाजार का यही आलम देखने को मिला। पुलिस की सख्ती के बावजूद भी प्रतिदिन बाजार में उमड़ने वाली भीड़ कम होती दिखाई नहीं दे रही है।

इतना ही नहीं कई स्थानों पर तो पैर रखने तक के लिए जगह नहीं थीं। वहां लोगों को कुछ ही दूरी तय करने में काफी समय लग गया।

पुलिस की सख्ती के बावजूद भी प्रतिदिन बाजार में उमड़ने वाली भीड़ कम होती दिखाई नहीं दे रही है।

chat bot
आपका साथी