नगर में वाहनों का अवैध कटान पकड़ा

बुलंदशहर जेएनएन। नगर के व्यस्तम क्षेत्र में करीब आठ माह से वाहनों का अवैध कटान हो रहा था। मौके से पुलिस ने छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 07:04 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 07:04 PM (IST)
नगर में वाहनों का अवैध कटान पकड़ा
नगर में वाहनों का अवैध कटान पकड़ा

बुलंदशहर, जेएनएन। नगर के व्यस्तम क्षेत्र में करीब आठ माह से वाहनों का अवैध कटान हो रहा था और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। एक सूचना पर नगर कोतवाली और नरसलघाट चौकी पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर छापा मारा। मौके से 15 वाहन कटे और अधकटे बरामद किए हैं। पुलिस ने छह आरोपितों को मौके से गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने नगर कोतवाली और नरसलघाट चौकी पुलिस की संलिप्तता पर सवाल उठाते हुए एसपी क्राइम को जांच सौंपी है। इसके चलते पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा है। पुलिस फरार आरोपितों की तलाश कर रही है।

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शिकारपुर तिराहे से स्याना बस स्टेंड की ओर जाने वाले रास्ते के नजदीक एक खाली प्लाट में अवैध रूप से वाहनों का कटान किया जा रहा था। मौके से ट्रक, स्कूल बस और केंटर आदि के पुर्जे व चेसिस बरामद किए हैं। यहां से छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पांच युवक भाग गए। बताया कि यहां से अवैध कटान करके इनके पुर्जो को अलग-अलग स्थानों पर बेचा जाता था।

एसपी क्राइम को सौंपी जांच

एसएसपी संतोष कुमार ने बताया कि सड़क से चंद दूरी पर पुराने वाहनों का कटान हो रहा है और पुलिस को इसकी जानकारी तक नहीं। ऐसे में नगर कोतवाली और चौकी पुलिस की अवैध कटान में संलिप्तता की जांच होगी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच सीओ सिटी और एसपी क्राइम को सौंपी गई है।

ये हुआ बरामद

मौके से छह स्कूल बस, ट्रक, टाटा, केंटर, अशोक लीलेंड आदि सहित 15 वाहनों के चेचिस और अधकटे वाहन बरामद हुए हैं।

chat bot
आपका साथी