दो दिन पहले सऊदी चले गए थे पूर्व विधायक के बेटे असद-जयद

जेएनएन बुलंदशहर जिले के चर्चित हाजी युनुस शूटआउट की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है वैसे ही चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है। प्राथमिक जांच में ही साफ हो गया है हाजी युनुस पर हमला पूर्व नियोजित था।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 11:15 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 11:15 PM (IST)
दो दिन पहले सऊदी चले गए थे पूर्व विधायक के बेटे असद-जयद
दो दिन पहले सऊदी चले गए थे पूर्व विधायक के बेटे असद-जयद

जेएनएन, बुलंदशहर :

जिले के चर्चित हाजी युनुस शूटआउट की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे ही चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है। प्राथमिक जांच में ही साफ हो गया है, हाजी युनुस पर हमला पूर्व नियोजित था। कायदे से इसे प्लान किया गया और दिन, समय और स्थान पहले ही मुकर्रर कर लिया गया था। हाजी युनुस ने पुलिस को जो वीडियो क्लिप सौंपी है, उसमें उनकी हत्या की सुपारी की बातचीत कैद है। उनका दावा है, हमला उनके भाई पूर्व विधायक के जेल में बंद व बाहर चार बेटों ने प्लान किया। इसी कारण असद व जैद हमले से दो दिन पहले सऊदी भाग गए।

हाजी युनुस व पूर्व विधायक हाजी अलीम के बेटों से उनकी अदावत जगजाहिर है। अरबों की संपत्ति के विवाद के कारण दोनों परिवार आमने-सामने हैं। बातचीत व दिखावे में दोनों परिवार मतभेद से इन्कार करते है लेकिन दोनों परिवारों के चारों ओर सुरक्षा घेरा व लाइसेंसी हथियारों की मौजूदगी दुश्मनी की चुगली करती है। हाजी युनुस दिल्ली में भतीजे के मां की हत्या में बरी होने के बाद से ही हमले को लेकर आशंकित थे। घर व अपने चारों और उन्होंने सुरक्षा घेरा सख्त कर दिया था। रविवार को यह आशंका सही साबित हुई। जिस अंदाज में गांव भाईपुरा में उनके काफिले पर हमला किया गया, चौकसी के कारण ही हाजी युनुस बच गए। उनका करीबी खालिद फायरिग का शिकार हो गया। जिस अंदाज में हाजी युनुस के काफिले पर फायरिग की गयी, उससे साफ है, हमलावरों को पता था, वह गांव में शादी में जरूर आएंगे और किस समय आएंगे। हमले को अंजाम देने को उन्होंने गांव के बाहर रजवाहे से 50 मीटर पहले मोर्चाबंदी की। जैसे ही हाजी युनुस का काफिला आया, उन्होंने तीनों गाड़ियों को टारगेट कर ताबड़तोड़ फायरिग की। हाजी युनुस किस गाड़ी में सवार है, वह यह जानने का रिस्क लेने नहीं चाहते थे। चार हमलावरों ने इसी कारण गाड़ियों के दाएं-बाएं दोनों ओर से फायरिग की। 50 से ज्यादा राउंड फायरिग की। एक सेंट्रो कार में रहा। साफ है, हमलावरों के पास एक से ज्यादा पिस्टल थी। फायरिग में 9 एमएम का इस्तेमाल किया गया। जिस अंदाज में पूर्व विधायक के बेटे असद व जैद दो दिन पूर्व सऊदी गए है, वह इस बयान को पुख्ता कर रहा है। पुलिस अब तीसरे नामजद दानिश की तलाश कर रही है। माना जा रहा है कि वह अभी जिले या आसपास के किसी शहर में ही मौजूद है।

लोकल व नए है बदमाश

पुलिस का मानना है कि शूटआउट में लोकल और कुछ बाहर के बदमाश है। इनमें कई नए है। इसी कारण वह प्लान बनाकर हत्या करने तो आ गए लेकिन मकसद में कामयाब नहीं हो पाए। जवाबी फायरिग होते ही उनके पैर उखड़ गए। पुलिस अब ऐसे कुछ लोगों की लोकेशन तलाश रही है।

अलीगढ़ में मीट फैक्ट्री में हाजी यूनुस और पूर्व विधायक हाजी अलीम के बेटे दानिश, असद और जैद की फैक्ट्री में हिस्से को लेकर काफी विवाद हुआ था। मीट फैक्ट्री हाजी अलीम और हाजी यूनुस के नाम है। हाजी अलीम के बेटे इसे अपना बता रहे हैं लेकिन हाजी यूनुस कोर्ट में विचाराधीन मामले के फैसले तक संपति बंटवारे से इंकार कर रहे हैं। इससे दोनों में काफी देर तक कहासुनी हुई। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि हाजी अलीम के बेटों ने कुछ बदमाश हायर किए और भईपुरा में हाशिम की दो बेटियों के निकाह वाले दिन हाजी यूनुस की हत्या की साजिश रची गई। सुनियोजित हमले की साजिश के चलते हाजी अलीम के दो बेटे असद और जैद दो दिन पूर्व ही सऊदी अरब चले गए थे। जिससे हमले में उनका नाम न उछाला जाए और वह खुद को विदेश में होने की बात कहकर बच सकें।...

अनस के मकान की सीसीटीवी फुटेज खंगाली

सोमवार सुबह शूटआउट मामले की जांच को एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी और सीओ सिटी आईपीएस शशांक सिंह पूर्व विधायक हाजी अलीम के घर के पहुंचे। उन्होंने घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज की डीवीआर कब्जे में ले ली। इसके अलावा पुलिस ने पूर्व विधायक के आवास तक आने वाले दर्जनों रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की। पुलिस ने इस दौरान पूर्व विधायक के यहां आने वाले लोगों की जानकारी ली। अब ऐसे लोगों की सर्विलांस से लोकेशन चेक की जा रही है। पुलिस की निगाह पूर्व विधायक के बेटों के संपर्क में रहे लोगों व रिश्तेदारों पर है। पुलिस टीम ने बाद में सिकंदराबाद, गुलावठी, अलीगढ व नरौरा के टोल प्लाजा पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज की जांच की। हमले में प्रयुक्त सेंट्रों कार की इस दौरान तलाश की गयी। पुलिस को अभी तक हमले में प्रयुक्त सेंट्रों कार की कोई जानकारी नहीं मिल पायी है। पुलिस ने पासपोर्ट विभाग में असद और जयद के पासपोर्ट का रिकार्ड भी खंगाला। जयद ने मार्च 2019 में पासपोर्ट बनवाया है।

...

...

इन्होंने कहा..

संपति के चलते पारिवारिक रंजिश के चलते हाजी यूनुस पर हमला हुआ है, अलीगढ़ फैक्ट्री में चाचा-भतीजों के बीच झड़प हुई थी। हमलावरों की बाबत अहम जानकारी मिली हैं। दो दिन पूर्व ही नामजद हाजी अलीम के दो बेटे यूएई भाग गए हैं। एक जेल में हैं और चौथा फरार है। मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।

-संतोष कुमार सिंह

एसएसपी।

chat bot
आपका साथी