जिले के आठ गांवों में होगा श्मशान घाट का निर्माण

जिला पंचायत राज विभाग जनपद के आठ गांवों में स्वच्छता और संसाधनों से लैस श्मशान घाट का निर्माण कराएगा। इसके लिए आठ गांवों में इनके निर्माण की कवायद शुरू हो चुकी है। एक श्मशान घाट के निर्माण में 24.36 लाख रुपये का बजट खर्च होगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 10:19 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 10:19 PM (IST)
जिले के आठ गांवों में होगा श्मशान घाट का निर्माण
जिले के आठ गांवों में होगा श्मशान घाट का निर्माण

बुलंदशहर, जागरण टीम। जिला पंचायत राज विभाग जनपद के आठ गांवों में स्वच्छता और संसाधनों से लैस श्मशान घाट का निर्माण कराएगा। इसके लिए आठ गांवों में इनके निर्माण की कवायद शुरू हो चुकी है। एक श्मशान घाट के निर्माण में 24.36 लाख रुपये का बजट खर्च होगा।

डीपीआरओ प्रीतम चौधरी ने बताया कि शासन को आठ गांवों में श्मशान बनाने का प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है और बजट भी आवंटित हो चुका है। मार्च 2022 तक आठ गांवों में श्मशान घाट का निर्माण कराया जाएगा। बताया कि राष्ट्रीय ग्राम समाज उत्थान के अंतर्गत बनाए जा रहे शमशान घाट की चाहरदीवारी होगी। दो टीन शेड बनाए जाएंगे। पत्थर की बेंच भी बनाई जाएंगी। दो कमरे होंगे, जिनमें से एक कमरा खाली रखा जाएगा और दूसरे में दाह संस्कार के सामग्री उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही पीने का पानी, चार दीवारी, श्मशान घाट तक पक्का रास्ता और शेड बनाए जाने हैं।

इन गांवों में होगा निर्माण

ग्राम पंचायत ब्लाक

खुशहालपुर गुलावठी

पोडरी बुलंदशहर

बिगराऊ स्याना

पूठरी कलां दानपुर

रिझौडा बुलंदशहर

बरौली शिकारपुर

सलेमपुर पहाड़गढ़ी अरनियां

महेपा जांगीर सिकंदराबाद

इन्होंने कहा..

वित्तीय वर्ष में आठ शमशान घाट निर्माण के लिए गांवों का चयन किया गया है। मार्च तक सभी शमशान घाटों का निर्माण पूर्ण हो जाएगा।

-प्रीतम चौधरी, डीपीआरओ। घर के बाहर खड़े कैंटर को ले गए चोर

स्याना। नगर के मोहल्ला नई सड़क निवासी रविदर कुमार ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि पीड़ित ने गुरूवार की देर शाम कैंटर घर के बाहर खड़ा करा था। पीड़ित शुक्रवार की सुबह कैंटर के पास पहुंचा तो कैंटर मौके से गायब था। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी